फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Government hospital area will increased in Derabassi

डेराबस्सी : सरकारी अस्पताल का बढ़ेगा दायरा... सुविधाओं में भी होगा विस्तार, बैठकों का दौर जारी

Thu, 17 Jun 2021 02:12 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Government hospital area will increased in Derabassi
डेराबस्सी। लोगों को मिलने वाली सेहत सुविधाओं में विस्तार करने के लिए सरकारी अस्पताल का दायरा बढ़ाए जाने की कवायद शुरू हो गई है। नगर परिषद ने पंचायत विभाग को अस्पताल में शामिल करने के लिए बैठकों का सिलसिला शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

नगर परिषद के अधिकारियों का कहना है पंचायत विभाग के कार्यालय को दूसरी जगह पर शिफ्ट कर दिया जाएगा। अस्पताल का दायरा बढ़ने से लोगों को ज्यादा बेहतरीन सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

नगर परिषद प्रधान रणजीत सिंह रेड्डी का कहना है विभिन्न विभागों के अधिकारियों से बातचीत चल रही है। इस काम को जल्द अमलीजामा पहनाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। लंबे समय से शहरवासी स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में परेशानी का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल पर लाखों लोग निर्भर
डेराबस्सी विधानसभा हलके में यह इकलौता सरकारी अस्पताल है। इस पर अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर बसे जीरकपुर, डेराबस्सी और लालड़ू आदि क्षेत्र में रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी सुविधाओं देने का दारोमदार है। रोज हजारों की संख्या में लोग अस्पताल पहुंचते हैं। अस्पताल में सही स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध न होने के कारण उन्हें परेशान होना पड़ता है। उपमंडल स्तर के इकलौते सरकारी अस्पताल पर मरीजों का दबाव अधिक होने के कारण लोगों को ऑपरेशन आदि करवाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। इसके साथ ही कई बार मजबूर होकर लोगों को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है।
पार्किंग तक की व्यवस्था नहीं
जीरकपुर, डेराबस्सी और लालड़ू आदि क्षेत्र की आबादी में कुछ वर्षों में काफी बढ़ी है। इसके साथ ही शहर में निजी अस्पतालों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। अकेले जीरकपुर में छह से अधिक मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल मौजूद हैं। पंजाब सेहत विभाग के अधिकारियों ने शहर की बढ़ती आबादी को देखकर कभी स्थानीय सरकारी अस्पताल के दायरे को बढ़ाने की तरफ ध्यान नहीं दिया। अस्पताल में कार्यरत स्टाफ को अपने वाहन तक खड़े करने के लिए जगह नहीं है। दिन के समय अस्पताल की एंबुलेंस को बाहर मुख्य हाईवे पर खड़ा करना पड़ता है। इसी तरह, डेराबस्सी और लालड़ू में बड़ी संख्या में निजी अस्पताल बनकर तैयार हो चुके हैं। सरकारी अस्पतालों में सही स्वास्थ्य सुविधाएं न मिलने के कारण लोग निजी अस्पतालों में जाने के लिए मजबूर हो रहे हैं।

अस्पताल पर तीन शहरों के लोग निर्भर हैं। आज प्रत्येक शहर की आबादी लाखों में है। इतनी बड़ी आबादी को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने में अस्पताल प्रबंधन को परेशानी हो रही है। सबसे बड़ी समस्या अस्पताल के पास पर्याप्त जगह न होना है। इस समस्या को देखते हुए नगर परिषद ने अस्पताल के साथ मौजूद पंचायत विभाग कार्यालय को इसमें शामिल करने का फैसला लिया है। -रणजीत सिंह रेड्डी, प्रधान, नगर परिषद डेराबस्सी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed