{"_id":"67dc7dc5c597e8b3fb008c6a","slug":"goods-worth-lakhs-stolen-from-farmers-protesting-at-shambhu-border-mohali-news-c-71-1-spkl1019-126827-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: शंभू बॉर्डर पर धरना दे रहे किसानों का लाखों का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: शंभू बॉर्डर पर धरना दे रहे किसानों का लाखों का सामान चोरी
विज्ञापन
लांडरां/ बनूड़। शंभू बॉर्डर पर पिछले साल 13 फरवरी से धरने पर बैठे किसानों की ट्रॉलियों और रेन शेल्टरों से एसी, रेफ्रिजरेटर, कूलर, सिलेंडर, गैस स्टोव, बर्तन और अन्य सामान चोरी हो गए।
क्षेत्र के प्रमुख व्यवसायी सतनाम सिंह सत्ता सूरजगढ़ ने बताया कि उन्होंने शंभू बॉर्डर पर बैठे किसानों के रहने के लिए करीब दो लाख रुपये खर्च कर आधुनिक सुविधाओं से लैस ट्रॉली तैयार की थी, जो पिछले साल से शंभू बॉर्डर पर खड़ी है।
राज्य सरकार के इशारे पर पुलिस ने विरोध प्रदर्शन हटा लिया। वीरवार सुबह वह शंभू बॉर्डर पर खड़ी अपनी ट्रॉली को देखने गया तो पाया कि ट्रॉली से एयर कंडीशनर, फ्रिज और अन्य सामान गायब था। उन्होंने बताया कि ट्रॉली से उनका करीब 50 हजार रुपये का सामान चोरी हो गया है।
विज्ञापन
वहीं, भारतीय किसान मजदूर यूनियन के प्रदेश कोषाध्यक्ष नंबरदार सतनाम सिंह सत्ता खालौर के बेटे सुखजोत सिंह पन्नू ने कहा कि उनके संगठन की ओर से शंभू बॉर्डर पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त शेड बनाए गए हैं। इनमें से एयर कंडीशनर, गैस सिलेंडर, गैस स्टोव, एलईडी और कई अन्य सामान गायब हैं। शेड भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
इसके अलावा झुग्गी-झोपड़ियों में किसानों की ओर से लगाए गए लगभग एक दर्जन एसी, रेफ्रिजरेटर, गैस सिलेंडर और अन्य सामान भी शरारती तत्वों ने चोरी कर लिया है।
पुलिस कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद एक किसान ने अपना नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जब पुलिस किसानों के आवास हटाने की कार्रवाई कर रही थी तो पास के गांव का एक निवासी अपनी कार में चार एयर कंडीशनर ले गया था। उसकी पहचान समय आने पर किसान संगठनों के समक्ष रखी जाएगी।