फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Golf range sealed for non-payment of property tax

Mohali News: संपत्ति कर का भुगतान न करने पर गोल्फ रेंज सील कर नोटिस

Tue, 18 Mar 2025 01:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Golf range sealed for non-payment of property tax
मोहाली। नगर निगम मोहाली ने संपत्ति कर बकायादारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर निगम आयुक्त परमिंदर पाल सिंह के अनुसार नगर निगम वाणिज्यिक और औद्योगिक संपत्ति कर बकायादारों को नोटिस भेज रहा है। कई संपत्ति मालिकों ने नगर निगम के नोटिस के बावजूद संपत्ति कर जमा नहीं किया है।
विज्ञापन

ऐसे संपत्ति मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर नगर निगम ने गोल्फ रेंज, सेक्टर-65, फेज-11, मोहाली को सील कर दिया। नगर निगम मोहाली के कमिश्नर परमिंदर पाल सिंह ने बताया कि नगर निगम की सीमा में कई ऐसे होटल, शोरूम व अन्य कॉमर्शियल प्रॉपर्टी मालिक हैं, जिन्हें नगर निगम द्वारा दो बार नोटिस भेजे जाने के बावजूद प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं करवाया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में ऐसे संपत्ति धारकों की संपत्ति सील कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष नगर निगम ने करीब 50 करोड़ रुपये संपत्ति कर एकत्र करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

इसमें से अब तक लगभग 42 करोड़ रुपये एकत्र हो चुके हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अपना बकाया संपत्ति कर जल्द से जल्द नगर निगम कार्यालय में जमा करवाएं। उन्होंने कहा कि ऐसा न करने पर ब्याज और जुर्माने सहित संपत्ति कर वसूला जाएगा। इसके अलावा यदि कोई व्यक्ति नगर निगम से नोटिस मिलने के बावजूद संपत्ति कर जमा नहीं करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि 1 से 31 मार्च तक नगर निगम की संपत्ति कर शाखा का कार्यालय प्रत्येक शनिवार व रविवार को प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुला रखा जा रहा है, ताकि लोग समय पर अपना संपत्ति कर जमा करवा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed