फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Goldie Brar and two gangsters of Lawrence Group arrested

गोल्डी बराड़ व लॉरेंस ग्रुप का गैंगस्टर काबू

Fri, 08 Apr 2022 01:18 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Goldie Brar and two gangsters of Lawrence Group arrested
मोहाली। जिला पुलिस ने कनाडा में बैठे गैंगस्टर सतविंदर सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ व लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो गैंगस्टर गिरफ्तार किए हैं। जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाए गैंगस्टर मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना से पूछताछ के बाद एक गैंगस्टर को कार व हथियारों समेत काबू किया है। आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह वासी नजदीक दाना मंडी भीखी जिला मानसा के रूप में हुई। आरोपी पर थाना सिटी खरड़ में आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। एसएसपी विवेक शील सोनी ने इसकी पुष्टि करते कहा कि आरोपी पर पहले भी कई केस दर्ज हैं। पूछताछ में कई राज खुलने के आसार हैं।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली थी कि लॉरेंस बिश्नोई व गोल्डी बराड़ का जेल में बैठा साथी मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना वासी तलवंडी साबो जिला बठिंडा पूरे पंजाब में अपना गैंग चला रहा है। उसके साथी ट्राइसिटी एरिया में कई ठिकाने बनाने में लगे हुए हैं। इसके बाद पुलिस कुराली थाने में 2021 के दर्ज मामले में गैंगस्टर मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर ले आई। साथ ही उसकी गिरफ्तारी डाली गई। पुलिस पूछताछ में उसने अपने ग्रुप की कई योजनाओं का खुलासा करते बताया कि कनाडा में बैठे गोल्डी बराड़ ने उसे व उसके साथियों के लिए गुरुग्राम के नजदीक तीन पिस्तौल दबाए थे। पूछताछ में उसने लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप के टारगेट के बारे में भी बताया।
विज्ञापन

छह साल में तैयार किया अपना नेटवर्क
पूछताछ में हाथ लगी सूचनाओं के बाद पुलिस ने खरड़ में जलवायु टावर के नजदीक नाकाबंदी की। इस दौरान सफेद रंग की लुधियाना नंबर की सफारी में गुरप्रीत सिंह को काबू किया। उसके पास से तीन पिस्तौल समेत आठ कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में साफ हुआ कि गुरप्रीत सिंह के खिलाफ मानसा में 2014 में एक हत्या का केस दर्ज हुआ था। 2014 से लेकर 2020 तक वह पंजाब की विभिन्न जेलों में बंद रहा। इस दौरान उसने लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप के गैंगस्टरों से संपर्क कायम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कनाडा से मोहाली के कारोबारियों से मांगी थी रंगदारी
मार्च में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद मोहाली के कारोबारियों को रंगदारी के लिए फोन कॉल्स आने लगी थी। इस दौरान सबसे पहले सेक्टर-80 में पूर्व विधायक बलबीर सिंह सिद्धू के करीबी दोस्त के क्लब के बाहर फायरिंग की थी। इसके बाद क्लब प्रबंधकों से फोन पर चालीस लाख रुपये रंगदारी मांगी गई। फोन करने वाले ने खुद को कनाडा में बैठा गोल्डी बराड़ बताया था। इसके बाद कुछ दिन बाद पूर्व विधायक बलबीर सिंह सिद्धू के छोटे भाई एवं नगर निगम के मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू के बिजनेस पार्टनर पारस महाजन को फोन करके 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। यह रकम न देने पर उन्हें अगवा करके जान से मारने की धमकी भी दी गई है। यहां भी कॉल करने वाले ने खुद को गोल्डी बराड़ बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed