{"_id":"5e1a2fab8ebc3e87f0307fb5","slug":"gold-braslette-loot-by-two-womens-in-mohali-mohali-news-pkl3628461153","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबरदस्ती कार में खींचकर सोने का कड़ा छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जबरदस्ती कार में खींचकर सोने का कड़ा छीना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। शहर में एक बार फिर लिफ्ट देने के बहाने महिलाओं के गहने छीनने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। शनिवार को दो महिलाओं ने एक 50 साल की बुजुर्ग महिला को अपना निशाना बनाया। उन्होंने महिला को पहले जबरदस्ती कार में बिठाया। इसके बाद उसका तीन तोले सोने का कड़ा छीनकर उसे कार से फेंककर फरार हो गईं। सूचना मिलते ही फेज-आठ थाने की पुलिस पहुंच गई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तक आरोपी महिलाओं को कोई सुराग पुलिस नहीं लगा पाई है।
पीड़ित महिला जोगिंदर कौर ने बताया कि वह सेक्टर-68 में रहती है और नगर कीर्तन में गई थी। जैसे ही वह सेक्टर-68 स्थित आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ कॉलेज के सामने माथा टेककर हटी। इसी बीच कार सवार महिलाएं वहां पर पहुंच गईं। वह पहले उससे बातें करने लगी। इस बीच एक महिला ने उसे गाड़ी के अंदर खींचकर उसका मुंह दबा लिया। इसके बाद चलती गाड़ी में उसके हाथों में पहना हुआ तीन तोले का सोने का कड़ा भी निकाल लिया। फिर एक किलोमीटर दूर जाने के बाद उसे चलती गाड़ी से फेंक दिया।
बता दें कि यह पहला मामला नहीं है। कुछ साल पहले सेक्टर-70 निवासी वरिष्ठ पत्रकार जतिंदर सभ्रवाल की माता कुलदीप कौर सभ्रवाल को भी इसी तरीके से लिफ्ट देने के बहाने जबरदस्ती कार में बिठा लिया था। महिलाओं ने उनकी चूड़ियां उतार ली थीं पर जब बालियां उतारने लगीं तो बुजुर्ग महिला ने अपने सिरी साहिब को निकाला और एक लुटेरी महिला से भिड़ गई थी। इसके बाद वह बुजुर्ग महिला को कार से गिरा वह भाग गई थी। इसके बाद पुलिस ने इस गिरोह को काबू कर लिया था। फिर बुजुर्ग महिला ने आरोपी महिला को पहचान लिया था। इस मामले में दो महिलाओं को मोहाली अदालत में सजा भी हुई थी।