फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Golak stolen from Gurudwara Sahib in village Togapur, incident captured on CCTV

Mohali News: गांव तोगापुर के गुरुद्वारा साहिब से गोलक चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद

Tue, 03 Mar 2026 02:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Golak stolen from Gurudwara Sahib in village Togapur, incident captured on CCTV
लालडू। लैहली पुलिस चौकी के तहत आते गांव तोगापुर में देर रात दो चोरों ने गुरुद्वारा साहिब में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया । चोर गुरुद्वारा साहिब के अंदर रखी भरकम गोलक उठाकर भाग गए। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। यही गोलक खाली कर चोर नजदीक ही खेतों में फेंक गए जो अगले दिन सुबह बरामद हुई। सूचना मिलने पर लालडू पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मास्टर गुरचरण सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब में दो चोर रात करीब सवा दो बजे दाखिल हुए। उन्होंने पहले गुरुघर के हॉल में लगे मुख्य दरवाजे को छोड़ सारे दरवाजे अंदर से कुंडी लगाकर बंद कर दिए। फिर तेजी से दोनों ने भारी भरकम गोलक सिरे से उठाई और मुख्य दरवाजे से बाहर भाग गए। प्रबंधक कमेटी के सदस्यों अनुसार गोलक छह महीने से खोली नहीं गई थी जिसमें एक लाख रुपए से अधिक चढ़ावा जमा था।
विज्ञापन

भागते चोरों की फुटेज से भी पता चल रहा है कि उसे उठाने में चोरों का काफी जोर लग रहा है। बताया गया है कि महाराज के दीवान के आगे गोलक फिक्स नहीं की गई थी जिससे चोरों का काम आसान हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव आंगापुर के गुरुद्वारा साहिब में भी चोरी की वारदात हुई है। लालडू पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज आधार पर संदिग्ध लोगों से पूछताछ शुरु कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोर पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed