फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   godown manager arrest in case of theft

चोरी के मामले में गोदाम का मैनेजर गिरफ्तार, भाई फरार

Mon, 20 Jan 2020 08:42 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
godown manager arrest in case of theft
मोहाली। थाना फेज-1 पुलिस ने चोरी के मामले में एक व्यक्ति को काबू किया है जबकि एक आरोपी अभी फरार है। थाना प्रभारी मनफूल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए व्यक्ति की पहचान रोहित के रूप में हुई है। वहीं ज्ञान नाम का व्यक्ति फरार चल रहा है। पुलिस का दावा उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रोहित इंडस्ट्रियल एरिया फेज-तीन में स्थित एक गोदाम में काम करता था और गोदाम के मालिक ने शिकायत दी थी कि उसके गोदाम से सामान चोरी हो रहा है। जब उसने अपने स्तर पर जांच की तो पता चला कि गोदाम के मैनेजर रोहित मिश्रा ने अपने भाई ज्ञान के साथ मिलकर गोदाम में से जिम करने वाले नौजवानों द्वारा इस्तेमाल किए जाते प्रोटीन की चोरी की है। पुलिस ने इस संबंधी मामला दर्ज करके रोहित को काबू कर उसके पास से करीब तीन लाख रुपये के चोरी किए गए सामान को भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने सोमवार को रोहित को अदालत में पेश किया जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed