फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Go Grass service started on Shashimajra and Sector-57 on Mahashivratri

महाशिवरात्रि पर शाहीमाजरा और सेक्टर-57 में गो ग्रास सेवा शुरू

Sat, 22 Feb 2020 02:24 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
Go Grass service started on Shashimajra and Sector-57 on Mahashivratri
मोहाली। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शुक्रवार को गौ ग्रास सेवा समिति की ओर से श्री सनातन धर्म शिव विश्वकर्मा मंदिर और श्री सदाशिव सनातन धर्म मंदिर के सहयोग से गौ ग्रास सेवा (रेहड़ी) का शुभारंभ किया गया। यह रेहड़ी शाहीमाजरा और सेक्टर-57 में चलेगी। इस दौरान पूजा पाठ के बाद इसका शुभारंभ किया गया। भक्त भजन कीर्तन करते हुए रेहड़ी के साथ चलकर शाहीमाजरा और सेक्टर-57 में घर-घर गए। इसके साथ ही लोगों से पहली रोटी गऊ माता के लिए देने की अपील की गई। समिति के अध्यक्ष हुकम सिंह रावत ने बताया कि यह रेहड़ी प्रतिदिन घर-घर जाकर लोगों से गौ ग्रास एकत्रित करेगी। ग्रौ ग्रास में लोग घर में बनने वाली पहली रोटी, फलों और सब्जियों का बचा हुआ हरा हिस्सा, गुड़, चोकर आदि जमा करके गौरीशंकर गौशाला दे सकते हैं। रेहड़ी गौ ग्रास लेकर इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 पहुंचाएगी। समिति की मोहाली में इस तरह की यह 11वीं रेहड़ी है। इससे पहले फेज-1, 2, 3ए, 3बी1, 3बी2, 4, 5, 6 ,7 और बलौंगी में कुल 10 गौ ग्रास रेहड़ियां चल रही हैं। उन्होंने बताया कि गाय मां के शरीर में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास है। इसलिए निकाली गई पहली रोटी 33 कोटि देवी-देवताओं के भोग के लिए जाती है।
विज्ञापन

इस अवसर पर समिति के सदस्यों में हुकम सिंह रावत, प्रवीण शर्मा, नवीन बख्शी, शीशपाल गर्ग, रोहित शर्मा, उमाकांत तिवारी, बलराम, विजय कुमार, अनिल गुड्डू सुधीर गोयल, विशाल शंकर, गौ सेवा कमिशन के मेंबर राजवंत शर्मा, श्री सनातन धर्म शिव विश्वकर्मा मंदिर के प्रधान राम कुमार, आचार्य इंद्रमणि त्रिपाठी, अशोक झा रूष्ट, अरुण शर्मा रूष्ट, श्री सदाशिव सनातन धर्म मंदिर से प्रधान विजय डोगरा, सेवा भारती चंडीगढ़ के प्रधान संजीव वशिष्ठ, गौरीशंकर गौशाला से प्रदीप शर्मा सभी ने एकजुट होकर गौ माता की सेवा के लिए संकल्प लिया और लोगों से पहली रोटी गौमाता के लिए निकालने की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed