फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   GMADA will set up Ecocity Extension-2, people's dream of owning a house will come true.

Mohali News: गमाडा बसाएगा ईकोसिटी एक्सटेंशन-2, साकार होगा लोगों का घर का सपना

Thu, 09 Jan 2025 02:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
GMADA will set up Ecocity Extension-2, people's dream of owning a house will come true.
मोहाली। न्यू चंडीगढ़ मुल्लांपुर में एक और दो कनाल के करीब 106 रेजिडेंशियल और 66 कामर्शियल प्लाॅट्स, साढ़े तीन एकड़ में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स और चौड़ी चौड़ी सड़कें बनाई जाएंगी। यह है ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी का नया प्रोजेक्ट ईकोसिटी एक्सटेंशन-2। जी हां, इस नए प्रोजेक्ट का काम अब शुरू हो चुका है। इसके डेवलपमेंट के पहले चरण में इंजीनियरिंग वर्क्स के काम करवाए जा रहे हैं और जैसे ही यह काम पूरा होगा अगला चरण शुरू हो जाएगा। गमाडा के सूत्रों के अनुसार गमाडा इस प्रोजेक्ट की लॉन्चिंग इसी साल कर सकता है।
विज्ञापन

इससे ईकोसिटी एक्सटेंशन-2 में उन लोगों के घर का सपना साकार हो सकेगा, जिन्हें इससे पहले बसाई गई ईकोसिटी में प्लॉट अलॉट नहीं हुआ था। इसके लिए ईकोसिटी एक्सटेंशन-2 में काम शुरू करवाने के लिए गमाडा ने वर्क ऑर्डर जारी कर दिया है। ऐसे में न्यू चंडीगढ़ मुल्लांपुर में अपने घर का सपना संजोने वालों को नया विकल्प मिल सकेगा।
विज्ञापन


साल-2013 में अधिग्रहीत की गई थी जमीन
ईकोसिटी एक्सटेंशन-2 मुल्लांपुर के साथ गांव होशियारपुर समेत कई अन्य गांवों की जमीन को अधिग्रहीत किया गया था। यह 96 एकड़ जमीन साल-2013 में अधिग्रहीत की गई थी। गमाडा की ओर से इस प्रोजेक्ट को तैयार करने के लिए यह जमीन किसानों ने आसपास के क्षेत्र में विकास को देखते हुए दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गमाडा को देरी हुई, निजी बिल्डरों ने की कमाई
गमाडा को इस प्रोजेक्ट को शुरू करने में हुई देरी के कारण निजी बिल्डरों ने ईकोसिटी-1 और 2 के अलावा मेडिसिटी जैसे प्रोजेक्टों के आसपास अपने प्रोजेक्ट बनाकर जबरदस्त कमाई की है। क्योंकि गमाडा ने जो अपने प्रोजेक्ट बसाए थे उनको दिखाकर ही इनके आसपास प्राइवेट बिल्डरों ने डेवलपमेंट को दिखाकर अपने प्रोजेक्ट लांच किए और जबरदस्त मुनाफा कमाया है।





ईकोसिटी एक्सटेंशन-2 की कुल जमीन और योजनाएं
वर्ष-2013 में कुल जमीन अधिग्रहीत की-96 एकड़
रेजिडेंशियल प्लाॅट्स (एक कनाल और दो कनाल)-106

मिक्स लैंड यूज के लिए- 3.5 एकड़ के दो बड़े प्लाॅट्स (रिजर्व)
कॉमर्शियल प्लाट्स (शोरूम साइट) -66
स्पोर्ट्स कांप्लेक्स/क्लब के लिए- कुल एकड़ 3.5
वाटर वर्क्स- 3.5 एकड़ में
रेजिडेंट्स के लिए ग्रीन बेल्ट और छह पार्क

कोट्स
ईकोसिटी एक्सटेंशन-2 के लिए इंजीनियरिंग वर्क्स शुरू किया जा चुका हैं। उम्मीद है कि जल्द ही काम का पहला चरण पूरा होने के बाद अगला कदम उठाया जाएगा। हमारा प्रयास है कि इस साल ही इस प्रोजेक्ट को लांच कर दिया जाए। इसी वजह से तेजी के साथ काम किया जा रहा है। -मोनीश कुमार, चीफ एडमिनिस्ट्रेटर, गमाडा

दिल्ली रोड स्थित सूर्या पैलेस में आयोजित कथा में मौजूद श्रद्धालु

दिल्ली रोड स्थित सूर्या पैलेस में आयोजित कथा में मौजूद श्रद्धालु- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed