{"_id":"577185594f1c1b5f1879b6d5","slug":"gmada-renovation-recarpating-road-recarpating-mohali-road-recarpating-badal-govt","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 करोड़ से चमकेंगी ढकोली-पीरमुछल्ला की सड़कें, शुरू हुआ काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 करोड़ से चमकेंगी ढकोली-पीरमुछल्ला की सड़कें, शुरू हुआ काम
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Tue, 28 Jun 2016 10:39 AM IST
विज्ञापन
फोरलेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गमाडा ने क्षेत्र की सड़कों का निर्माण कार्य रविवार को शुरू कर दिया। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सीपीएस एवं हलका विधायक एनके शर्मा मौजूद रहे।
जिक्रयोग है कि पंजाब के डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने 26 अप्रैल को जीरकपुर का दौरा करके 45 करोड़ रुपये की राशि खस्ताहाल सड़कों के लिए मंजूर की थी। इसमें से 25 करोड़ रुपये ढकोली और पीरमुछल्ला क्षेत्र की सड़कों पर खर्च किए जाएंगे। पहले पड़ाव के अंतर्गत पीरमुछल्ला से सेक्टर-20 पंचकूला और ढकोली से गाजीपुर तक सड़क की चौड़ाई बढ़ाने का कार्य किया जाएगा।
इस मौके पर हलका विधायक एनके शर्मा ने बताया कि जीरकपुर शहर पंजाब का मुख्य एंट्री प्वाइंट होने के कारण मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने हलका डेराबस्सी को निजी रूप से महत्ता दी है। साथ ही पार्टी सुप्रीमो सुखबीर सिंह बादल भी डेराबस्सी हलके के विकास के लिए दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इस मौके पर गमाडा के सीनियर कार्यकारी इंजीनियर जसबीर सिंह जस्सी, नगर काउंसिल प्रधान कुलविंदर सोही, पार्षद दविंदर सिंह बराड़, अजैब सिंह, प्रेम सिंह ढकोली, जगदेव सिंह पीरमुछल्ला, मलकीत सिंह सैणी, अंग्रेज सिंह, जगतार सिंह सोढी और चरणजीत सिंह चन्नी लोहगढ़ मौजूद रहे।