फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   gmada, mohali gmada, airocity colony, gmada house allotment, mohali

बिना बताए बदल लिए घर, गमाडा के अलॉटमेंट लेटर लटके अधर में

Sat, 18 Jun 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मोहाली
ब्यूरो, अमर उजाला/मोहाली Updated Sat, 18 Jun 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
gmada, mohali gmada, airocity colony, gmada house allotment, mohali
पत्र - फोटो : file pic
ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) की ओर से कई एयरोसिटी अलॉटियों को भेजे गए अलाटमेंट लेटर हवा में हैं। लोगों द्वारा गमाडा को सूचित किए बिना अपने घर बदलने से यह स्थिति पैदा हुई है। इस कारण डाक द्वारा भेजे जा रहे अलॉटमेंट लेटर वापस गमाडा के पास पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन


इसके बाद गमाडा ने लोगों को नसीहत दी है कि यदि उन्होंने अपनी रिहायश बदली है तो इस बारे में अथॉरिटी के ईओ के दफ्तर में प्रार्थना पत्र देकर अपने पते में बदलाव करवाएं। ताकि दोबारा ऐसी स्थिति पैदा न हो। जानकारी के मुताबिक, गमाडा ने 2010 में पहली बार रिहायशी प्लॉटों की स्कीम निकाली थी। इसमें चार हजार प्लॉटों के लिए ड्रॉ निकाला गया था। इसके बाद अब गमाडा ने इलाके को विकसित करने के साथ ही अलाटियों को प्लॉटों का पजेशन देना भी शुरू कर दिया है। वहीं, लोगों को अलाटमेंट लेटर भी भेजे जा रहे हैं। 
विज्ञापन


इसी बीच गमाडा के ध्यान में आया कि कई लोगों को भेजे गए अलॉटमेंट लेटर वापस आ गए हैं। क्योंकि उक्त लोग रिहायशी बदल चुके थे। इसके बाद गमाडा ने सभी लोगों को पता बदलने की स्थिति में अपना एड्रेस गमाडा में नोट करवाने की नसीहत दी है। वहीं, गमाडा के अधिकारियों ने कहा है कि जिनके अलॉटमेंट लेटर वापस आए हैं। वे गमाडा आकर अपने पत्र ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच प्रतिशत राशि अलाटमेंट शर्तों के अनुसार
गमाडा अधिकारियों के मुताबिक प्लॉटों की बकाया राशि और पांच फीसदी रकम अलॉटमेंट पत्र की शर्तों के अनुसार जमा करवाने की जिम्मेदारी लोगों की होगी।

चांदपुरी जैसी कई हस्तियां बसेगी एयरोसिटी में
गमाडा की ओर से सिंगापुर की तर्ज पर एयरोसिटी बसाई जा रही है। इसमें कई नामी अफसर, खिलाड़ी और पाक-भारत के बीच हुए युद्ध के हीरो रहे ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी का भी फ्लैट हैं। 


ब्रॉशरों से कमाए थे लाखों रुपये
गमाडा की एयरोसिटी स्कीम हिट रही थी। इसमें देश भर से लोगों ने आवेदन किया था। गमाडा ने लाखों रुपये की राशि ब्रॉशरों की कीमत से कमा ली थी। इस प्रोजेक्ट के बाद गमाडा ने न्यू चंडीगढ़ में इको सिटी एक और दो, मेडिसिटी एक और दो व आईटी सिटी जैसे प्रोजेक्ट लॉन्च किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed