फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   GMADA initiates the process to acquire 526 acres of land in New Chandigarh; preparations for Eco City-4 gain momentum

Mohali News: गमाडा ने न्यू चंडीगढ़ में 526 एकड़ भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू की, इको सिटी-4 की तैयारी तेज

Fri, 17 Jul 2026 02:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
GMADA initiates the process to acquire 526 acres of land in New Chandigarh; preparations for Eco City-4 gain momentum
मोहाली। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) ने न्यू चंडीगढ़ में इको सिटी-4 परियोजना पर काम शुरू कर दिया है। प्राधिकरण ने इस महत्वाकांक्षी आवासीय परियोजना के लिए 526 एकड़ भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की है। इसके तहत करतारपुर, राजगढ़, कंसाला और बूथगढ़ गांवों की भूमि शामिल की जाएगी। गमाडा की ओर से जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया राइट टू फेयर कम्पेनसेशन एंड ट्रांसपेरेंसी इन लैंड एक्विजिशन, रिहैबिलिटेशन एंड रिसेटलमेंट एक्ट-2013 की धारा-5 के तहत पूरी की जाएगी। इस दौरान प्रभावित परिवारों की आपत्तियां, सुझाव और दावे सुने जाएंगे।
विज्ञापन

जनसुनवाई 5 और 6 अगस्त को निर्धारित की गई है। 5 अगस्त को सुबह 11 बजे करतारपुर गांव के गुरुद्वारा साहिब में जनसुनवाई होगी। वहीं 6 अगस्त को सुबह 11 बजे कंसाला गांव के गुरुद्वारा साहिब और दोपहर 2 बजे बूथगढ़ गांव में सुनवाई की जाएगी। राजगढ़ गांव से जुड़े प्रभावितों को भी अपना पक्ष रखने का अवसर मिलेगा। इको सिटी-4 परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण कानून के प्रावधानों के अनुसार किया जा रहा है। भूमि अधिग्रहण कलेक्टर रोहित जिंदल ने बताया कि प्रभावित भूमि मालिकों की जनसुनवाई 5 और 6 अगस्त को निर्धारित स्थानों पर आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन



न्यू चंडीगढ़ के विस्तार की योजना

इको सिटी-4 परियोजना ऐसे समय शुरू की जा रही है जब गमाडा इको सिटी-3 परियोजना की भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया भी आगे बढ़ा रहा है। हालांकि, इको सिटी-3 की लॉन्चिंग की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है। इको सिटी-4 की प्रक्रिया शुरू होने से साफ है कि न्यू चंडीगढ़ के विस्तार की योजना को तेजी से लागू किया जा रहा है। इको सिटी-1 और इको सिटी-2 के बाद अब इको सिटी-3 और इको सिटी-4 पर एक साथ काम हो रहा है। इससे आने वाले वर्षों में न्यू चंडीगढ़ का दायरा और तेजी से बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इको सिटी-4 परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया कानून के प्रावधानों के अनुसार की जा रही है। प्रभावित भूमि मालिकों की जनसुनवाई 5 और 6 अगस्त को निर्धारित स्थानों पर आयोजित की जाएगी, जहां वे अपने दावे और सुझाव प्रस्तुत कर सकेंगे। सुनवाई पूरी होने के बाद नियमानुसार अगली कार्रवाई की जाएगी। - रोहित जिंदल, भूमि अधिग्रहण कलेक्टर (एलएसी), गमाडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed