फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   GMADA earned money by selling plots in Eco City-1, but has not yet provided full facilities.

Mohali News: ईको सिटी-1 में प्लॉट बेचकर गमाडा ने कमाई तो की, पर पूरी सुविधाएं अभी तक नहीं दी

Thu, 25 Jul 2024 05:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
GMADA earned money by selling plots in Eco City-1, but has not yet provided full facilities.
नयागांव। गमाडा ने ईको सिटी-1 में जमीन पर प्लॉट काटकर कमाई तो खूब की, पर कई साल के बाद भी यहां बस रहे लोगों को पूरी सुविधाएं नहीं दी। इस संबंध में पहले तो ईको सिटी-1 की आरडब्ल्यूए ने यहां पर लोगों को पेश आ रही बड़ी समस्याओं को लेकर और पूरी सुविधाएं नहीं देने को लेकर गमाडा के अधिकारियों को पत्र लिखा, लेकिन अब तक गमाडा की ओर से कोई जवाब नहीं मिला है। जब लोगों को गमाडा की ओर से कोई जवाब नहीं मिला तो परेशान लोगों ने हाईकोर्ट का सहारा लिया है और हाईकोर्ट में इन समस्याओं को लेकर एक पीआईएल डाली गई है, जिसमें गमाडा प्रशासन से इस बारे में जवाब मांगा गया है। एसटीपी ऑपरेशनल नहीं
विज्ञापन

गमाडा ने ईको सिटी-1 बसा तो दिया, लेकिन अभी तक यहां पर एसटीपी ऑपरेशनल नहीं है, बारिश के पानी के लिए कोई रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम नहीं लगाया गया है। पानी की निकासी के प्रबंध ठीक नहीं हैं। कोई भी वेस्ट डंपिंग ग्राउंड की सुविधा नहीं है। आबादी बढ़ रहीं है, पर पुलिस पेट्रोलिंग नहीं होती। -अमनदीप सिंह मनैस एडवोकेट स्थानीय निवासी
विज्ञापन


पहले तैयारी करनी चाहिए थी


गमाड़ा ने जब रिहाइशी इलाके के लिए यहां पर यह प्रोजेक्ट शुरू किया था तो तभी लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं देने के लिए पूरी तैयारी कर लेनी चाहिए थी। लेकिन यहां सुविधा पूरी नहीं दी जा रही हैं। इसके लिए लोगों को पीआईएल डालनी पड़ी। बेसिक सुविधाओं के लिए कोर्ट का सहारा लेना पड़ रहा है। -विनय कुमार गुप्ता एडवोकेट स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन



इलाके में नहीं हो रहीं साफ-सफाई

ईको सिटी-1 में रोड-गलियों की सही तरीके से साफ-सफाई नहीं हो रही है। यहां के पार्कों में बड़ी-बड़ी गाड़ियां हो गई है एरिया में बंदरों का, आवारा कुत्तों का, आवारा जानवरों का बड़ा आतंक है, इस पर प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। - अभय धीमान प्रधान आरडब्ल्यूए ब्लॉक-ए
------------
इन समस्याओं से जूझ रहे लोग

1. बिजली के रोजाना लग रहे कट से लोग परेशान, अंडरग्राउंड केबल कई जगह से हो चुकी है खराब, जिसको समय पर नहीं किया जा रहा ठीक।
2. पानी की सप्लाई लो प्रेशर से आती है जो लोगों के घरों में प्रॉपर तरीके से नहीं पहुंच रही अगर पानी की मोटर खराब हो जाए तो दो-तीन दिन पानी नहीं आता एरिया में।

3. ग्रीन बेल्ट का सिर्फ नाम सारी जगह ऐसे ही पड़ी नहीं हो रहा ग्रीन बेल्ट पर कोई काम।
4. गमाडा की तरफ से जो पार्क बनाए गए हैं उनका नहीं हो रहा प्रॉपर तरीके से रखरखाव होगी पड़ी है बड़ी-बड़ी गाड़ियां पार्कों का बुरा हाल।
5. इको सिटी वन में आवारा जानवरों का आतंक रोजाना हो रहे आपसे नहीं हो रही कोई रोकथाम
6. इको सिटी-1 में ना तो कोई धार्मिक स्थल है।
7. एरिया में कोई भी सरकारी डिस्पेंसरी नहीं है। लोगों को मजबूरी में निजी अस्पतालों में ज्यादा पैसे खर्च कर इलाज करना पड़ता है।
8. इको सिटी को अभी ट्राई सिटी में भी नहीं लिया गया है जिसकी वजह से यहां प्रॉपर बस सर्विस भी नहीं है।
9. यहां पर अभी तक कोई सुविधा केंद्र भी नहीं खोला गया। लोगों को अपने काम के लिए स्पेशल चंडीगढ़ या मोहाली जाना पड़ता है।
10. इको सिटी में कोई भी पुलिस पोस्ट नहीं है एरिया में रोजाना चोरी चेन स्नेचिंग जैसी घटनाएं बढ़ रही है।
11. एरिया में एसटीपी प्लांट लगा है लेकिन वह अभी प्रॉपर कार्य नहीं कर रहा है जिस पर प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा।
12. इको सिटी में जो कूड़ा करकट निकल रहा है उसको डंप करने के लिए एरिया में कोई भी स्थान निर्धारित नहीं किया गया है बूढ़े को इधर-उधर ही डाला जा रहा है जिस एरिया में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed