फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Give idea to VIP city Mohali, if the ranking improves then you will get a reward of five lakhs

वीआईपी शहर मोहाली को दें आइडिया, रैंकिंग में हुआ सुधार तो मिलेगा पांच लाख का इनाम

Fri, 24 Dec 2021 12:40 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Give idea to VIP city Mohali, if the ranking improves then you will get a reward of five lakhs
मोहाली। वीआईपी शहर को अब साफ-सुथरा बनाए रखने और रैंकिंग में सुधार करने के लिए नगर निगम अब लोगों के प्रगतिशील विचारों (इनोवेटिव आइडियाज) अपनाने जा रहा है। इतना ही नहीं, अगर आइडियाज अच्छे निकले तो नगर निगम की ओर से व्यक्ति को लाखों रुपये के नकद ईनाम देकर सम्मानित किया जाएगा। इस मामले की पुष्टि नगर निगम की संयुक्त कमिश्नर हरकीरत कौर ने की है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शहर को साफ-सुथरा और बेहतर बनाने के लिए लोगों के सहयोग की जरूरत है। जिससे लोग अपने शहर की सफाई में रैंकिंग सुधारने में योगदान देंगे, जिससे जो देशभर में नए इनोवेटिव आइडियाज को माडल बनाकर इस्तेमाल किया जा सके। इस चैलेंज में स्कूल, कॉलेज, सरकारी और गैर सरकारी विभाग, आईईआई और आम शहरी लोग हिस्सा ले सकते हैं। इसमें कूड़े को खत्म करने, सीवरेज की सफाई, प्लास्टिक के इस्तेमाल को बंद करने के तकनीकी आइडिया दे सकता है। आम लोग नगर निगम में इनोवेटिव आइडिया की एंट्री करवा सकते हैं, जिसकी अंतिम तारीख 31 दिसंबर है। नगर निगम कमिश्नर के नेतृत्व वाली कमेटी सभी वर्गों के पांच अच्छे आइडिया को चुनकर राष्ट्रीय स्तर मुकाबले के लिए भेजेंगे। नगर निगम की ओर से चुने हुए बेहतर आइडिया वाली एंट्री को सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। नगर निगम की ओर से राज्य स्तरीय मुकाबले के लिए भेजी गई हर वर्ग की टॉप-5 एंट्रियों को पंजाब सरकार की ओर से नकद इनाम दिया जाएगा। इसमें पहला इनाम 5 लाख रुपये, दूसरा ढाई लाख रुपये, तीसरा इनाम डेढ़ लाख रुपये, चौथा इनाम एक लाख और पांचवां ईनाम 75 हजार रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed