फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   girls won kho-kho in under-19 and boys won chess

अंडर-19 खो-खो में लड़कियां और चेस में लड़के जीते

Mon, 21 Oct 2019 02:18 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
girls won kho-kho in under-19 and boys won chess
मोहाली। सेक्टर-78 स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई जिला स्तरीय एथलेटिक मीट में सेक्टर-70 स्थित मेरिटोरियस स्कूल के विद्यार्थियों ने अंडर-19 खो-खो में लड़कियों की टीम ने पहला स्थान हासिल किया है। इसी तरह अंडर-19 चेस मुकाबलों में लड़कों की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

स्कूल की प्रिंसिपल ऋतु शर्मा और डीपीई नरिंदर कौर ने बताया कि लड़कों की टीम के दो खिलाड़ी हरजिंदर व राहुल मोहाली जोन ने बेडमिंटन में पहला स्थान हासिल किया है। अंडर-19 बास्केटबाल टीम के छह खिलाड़ियों राज, रणजीत, प्रदीप, मनीष, सुखा सिंह व मनीष ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बास्केटबाल लड़कियों में लवप्रीत, जसप्रीत, रुचिका व पूजा ने जिला स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय मुकाबले के लिए चयन
राज्य स्तर के लिए खो-खो टीम के लिए स्कूल की सात लड़कियों नवजोत कौर, दीपाली, हरमनप्रीत कौर, पूजा, लवप्रीत, मनीषा व कशिश का चयन हुआ है। इसी तरह ताइक्वांडो के लिए स्कूल के गुरनेहा, मनप्रीत, अमनदीप व मनजोत, वॉलीबाल के लिए दिलप्रीत सिंह, बास्केटबाल के लिए राज सिंह व रणजीत सिंह, चेस अंडर-19 के लिए रमनदीप, सौरव व रमनदीप और कबड्डी अंडर-17 के लिए एक खिलाड़ी आर्यन भट्ट का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed