{"_id":"613a686e8ebc3eb6242a6ecb","slug":"girlfriend-hangs-herself-in-hotel-lover-arrested-mohali-news-pkl4262492151","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका ने होटल में फंदा लगाकर दी जान, प्रेमी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका ने होटल में फंदा लगाकर दी जान, प्रेमी गिरफ्तार
विज्ञापन
जीरकपुर। जीरकपुर पंचकूला रोड पर स्थित होटल कुबेर कैस्टल के कमरा नंबर 103 में एक 35 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए डेराबस्सी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने मौके से युवती के प्रेमी संदीप कुमार निवासी ऊना हिमाचल प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, मृतक संगीता व उसके प्रेमी संदीप कुमार ने 7 सितंबर को होटल उबेर में कमरा लिया था। वीरवार सुबह करीब सवा दस बजे जब प्रेमी संदीप कुमार रिशेप्सन पर चाकू मांगने के लिए आया और चाकू लेकर वापस अपने कमरे में चला गया। इस पर होटल स्टाफ को शक हुआ तो वह पीछे पीछे गया लेकिन बार-बार दरवाजा खटखटाने के बाद युवक ने दरवाजा खोला तो उसकी प्रेमिका बेड पर बेहोश हालत में मिली। संदीप कुमार ने कहा कि उसकी प्रेमिका की तबीयत खराब हो गई है। एंबुलेंस मंगवा दो इसको अस्पताल लेकर जाना है। इसके बाद होटल मालिक की ओर से पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
होटल के कमरे से मिली देशी शराब की बोतलें
जांच में सामने आया कि प्रेमी संदीप कुमार ने शराब पी रखी थी और उसके कमरे में 2 से 3 देशी शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं। जांच अधिकारी ने बताया कि संदीप लुधियाना किसी होटल में काम करता है और जीरकपुर अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। जांच में सामने आया है कि मृतका और उसके प्रेमी के बीच रात को शादी करवाने को लेकर झगड़ा हुआ था। संदीप सो गया होगा तो युवती ने रस्सी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
युवती की बहन के बयानों पर केस दर्ज
मृतका संगीता की बहन नीलम ने बताया कि उसकी बहन संगीता पहले से शादीशुदा थी और करीब दो साल पहले उसके पति सुरेश कुमार की मौत हो गई थी। इसके बाद वह अकेली रह रही थी और पिछले 8 से 10 महीने से वह आरोपी संदीप के साथ रिलेशन में थी। संदीप उसकी बहन को कुछ महीनों से शादी का झांसा देकर बेवकूफ बना रहा था और अक्सर उनके बीच लड़ाई होती थी।