{"_id":"661dc7c5dc8f901707003c27","slug":"girl-raped-case-registered-against-accused-person-mohali-news-c-71-1-mli1005-113727-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: युवती के साथ दुष्कर्म, आरोपी व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: युवती के साथ दुष्कर्म, आरोपी व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
जीरकपुर। पुलिस ने किराए पर रहने वाली संगरूर की एक 19 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को शिकायत में पीड़ित युवती ने बताया कि वह 12वीं की पढ़ाई करने के बाद खाली थी। इसी बीच उसके पिता के जानकार विमल ने उसे जीरकपुर में काम करने के लिए बुलाया। इसके बाद उसे लोहगढ़ में प्रॉपर्टी डीलर लखविंदर सिंह के दफ्तर में काम पर लगवा दिया और पास ही एक कमरे में उसके रहने की व्यवस्था कर दी। इस कमरे में पिंकी और निकिता नाम की दो लड़कियां पहले से ही रहती थीं। चार अप्रैल की रात वह अपने मकान मालिक और उसकी पत्नी के साथ खाना खाने गई थी और वहां से करीब 11 बजे वापस लौटी।
उसके साथ कमरे में रहने वाली लड़की ने उससे फोन करके देर से आने का कारण पूछा और कहा कि वह अपने जानकार मनप्रीत सिंह के पास आई हुई हैं और मनप्रीत को उसे लेने के लिए भेज रही हैं और वह उसके साथ आ जाए। इसके बाद मनप्रीत उसे लेने आया और अपने साथ लेकर आ गया। यहां पर उसके कमरे में रहने वाली दोनों लड़कियां भी मौजूद थीं। जब वह मनप्रीत सिंह के साथ उसके कमरे में गई तो यहां पर मनप्रीत ने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिसमें कुछ नशीला पदार्थ मिला हुआ था। पिलाया और उसके बाद उसने उसकी सहमति के बिना उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
युवती ने बताया कि अगली सुबह मनप्रीत ने उसे इस बारे में अपना मुंह बंद रखने के लिए कहा और चेतावनी दी कि अगर किसी को बताया तो वह उसे और उसके परिवार को जान से मार देगा। इसके बाद वह अपने घर आ गई और 12 अप्रैल को तबीयत बिगड़ने पर उसने अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी। इस पर उसे संगरूर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस मामले के पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि युवती की शिकायत पर आरोपी मनप्रीत सिंह के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।