फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   - Girl accuses grandmother, father and uncle of assault, neighbors saved

आठ वर्षीय बच्ची को पीटकर किया जख्मी, अस्पताल में भर्ती

Mon, 17 Jan 2022 02:00 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
- Girl accuses grandmother, father and uncle of assault, neighbors saved
डेराबस्सी। गांव जौली निवासी एक आठ वर्षीय बच्ची को उसके परिजनों ने ही बुरी तरह से पीटकर जख्मी कर दिया। यह देख उसके पड़ोसियों ने उसे डेराबस्सी के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाकर चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर इसकी शिकायत दे दी है।
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल में जख्मी बच्ची को लेकर पहुंचे गांव जौली निवासी संजू ने बताया कि उनके पड़ोस में रह रही बच्ची के साथ उसकी दादी और शराब के नशे में उसका पिता और चाचा मारपीट करते हैं। रविवार को जब उसने बच्ची की हालत देखी तो उससे रहा नहीं गया। वह ठंड में बुरी तरह से रो रही बच्ची को डेराबस्सी सरकारी अस्पताल ले आया। संजू ने बताया कि परिवार ने पीट-पीट कर बच्ची के शरीर पर नील डाल दिए हैं। हालत इतनी खराब थी कि बच्ची के तन पर कपड़े भी नहीं थे। ठंड से बचाने के लिए उसने बच्ची को कपड़े लेकर दिए हैं और इसकी जानकारी बच्ची के मामा को दी है।
विज्ञापन

अस्पताल में पहुंचे बच्ची के मामा गुरप्रीत सिंह ने बताया कि बच्ची के पिता की हरकतों से तंग आकर उसकी बहन ने अपने पति से तलाक ले कर दूसरा विवाह करवा लिया था। आठ वर्षीय बच्ची और उसके छोटे भाई को वह पाल रहे थे। करीब एक साल पहले बच्ची की दादी बच्ची को अपने पास रखने के लिए लेकर आई थी। लेकिन वह बच्ची के साथ मारपीट करते हैं, इसकी जानकारी उनको आज ही मिली है। उन्होंने कहा कि अब वह बच्ची को दादी के पास नहीं भेजेंगे। चाइल्ड हेल्पलाइन की कोऑर्डिनेटर शीतल संगोतरा ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद उनकी काउंसलर प्रीति ने अस्पताल पहुंचकर बच्ची के ब्यान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed