फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Girl accidentally stepped on, five boys were called and beaten up

Mohali News: लड़की को गलती से लगा पैर, पांच लड़कों को बुलाकर पिटवाया

Wed, 28 Feb 2024 03:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Girl accidentally stepped on, five boys were called and beaten up
मोहाली। फेज-3बी2 मार्केट में मोटरसाइकिल से उतरते हुए एक युवक का पैर लड़की को लग गया। इसके बाद लड़की ने पांच लड़कों को बुलाकर युवक को पिटवाया, इस दौरान एक लड़के ने उसकी गले की चेन भी छीन ली और फरार हो गए। घायल ने इस संबंध में मटौर थाने में शिकायत दी है। पीड़ित के गर्दन और कंधे में चोट लगने के कारण दोस्तों ने फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। घायल रजत वासी कुराली ने बताया कि रविवार को वह अपने दोस्त के साथ सोने की चेन खरीदने गया था। रात करीब साढ़े आठ बजे वह खाने के लिए फेज-3बी2 की मार्केट में आ गए। इसके बाद जब वह मोटरसाइकिल खड़ी कर रहा था तो उसका पैर दूसरी तरफ खड़ी लड़की को लग गया। इस पर वह लड़की उसे काफी कुछ बोलने लगी, जिस पर उससे माफी मांग कर वह और उसकी दोस्त आगे चले गए। करीब एक घंटे के बाद जब वह वापस मोटरसाइकिल के पास आए तो वहां पांच लड़के उसकी मोटरसाइकिल घेरकर खड़े थे।
विज्ञापन

जब उसने मोटरसाइकिल स्टार्ट करने के लिए चाबी लगाई तो खड़े एक लड़के ने उससे पूछा कि यह मोटरसाइकिल तेरी है क्या। उसके हां कहते ही सभी लड़के उस पर टूट पड़े और मारना शुरू कर दिया। उन्होंने उसे वहीं पार्किंग में गिराकर लातों से पीटा और कपड़े तक फाड़ दिए। इसके बाद उनमें से एक लड़के ने उसके गले में पहनी चेन भी छीन ली और वहां से गाड़ियों में भाग निकले। इसके बाद मटौर थाने में जाकर मामले की शिकायत दी। पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। घायल को फिलहाल उसके दोस्तों ने फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed