फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Ghazipur's roads to undergo a makeover at a cost of 50 lakh

Mohali News: गाजीपुर की सड़कों का 50 लाख से होगा कायाकल्प

Sun, 21 Jun 2026 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Ghazipur's roads to undergo a makeover at a cost of 50 lakh
जीरकपुर। गाजीपुर गांव की खस्ताहाल सड़कों का जल्द ही कायाकल्प किया जाएगा। इसके लिए करीब 50 लाख रुपये का कोष मंजूर किया गया है। यह सड़क छह से अधिक गांवों को आपस में जोड़ती है, जिससे हजारों लोगों को आवाजाही में सुविधा मिलेगी। स्थानीय प्रशासन ने लोगों की लंबे समय से चली आ रही परेशानी को देखकर यह महत्वपूर्ण फैसला लिया है।
विज्ञापन

गाजीपुर गांव जीरकपुर के अंदर एक महत्वपूर्ण मार्ग है। इस मार्ग का उपयोग गाजीपुर सैणियां, बिशनपुरा, ढकोली, ढकोला, सनोली, नगला, किशनपुरा, पीरमुछल्ला और पंचकूला के सेक्टर-21 सहित कई गांवों के लोग करते हैं। सड़कों की खराब हालत के कारण लोगों को आवाजाही में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

कई बार लोग खस्ताहाल सड़क से बचने के लिए दूसरे रास्तों का उपयोग करने को मजबूर थे। इससे उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद होता था और आर्थिक परेशानी भी होती थी। स्थानीय लोगों ने इस संबंध में कई बार शिकायतें दर्ज कराई थीं, लेकिन उन पर ध्यान नहीं दिया गया। इसके बाद लोगों ने स्थानीय पार्षद से संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद जसविंदर सैनी ने बिना देर किए नगर परिषद के आलाधिकारियों से संपर्क किया। अधिकारियों ने शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए सड़क के कायाकल्प का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed