फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Ghaggar bridge open to traffic

घग्गर पुल यातायात के लिए खुला

Mon, 11 Jul 2016 09:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Mon, 11 Jul 2016 09:34 AM IST
विज्ञापन
Ghaggar bridge open to traffic
पुल - फोटो : logo
चंडीगढ़-अंबाला मुख्य मार्ग पर टूटे घग्गर पुल की मरम्मत के बाद रविवार को आवाजाही के लिए खोल दिया गया। इससे वाहन चालकों को बड़ी राहत मिली है। बता दें कि पुल खराब होने के कारण एक सप्ताह से वाहन चालकों को जाम के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, तीन जुलाई को गांव भांखरपुर घग्गर पुल की तीसरी स्पैन धंसने के कारण चौथ व तीसरे ज्वाइंट के सस्पेंशन का ज्वाइंट खुल गया था। खतरे को देखते हुए इसको रविवार दोपहर को यातायात के लिए बंद कर दिया गया था। इसके बाद यहां पर जाम की समस्या पैदा हो गई थी। वाहनों को एक पुल से निकाला जा रहा था। जीरकपुर के मैकडोनाल्ड रेस्तरां से लेकर डेराबस्सी रेलवे ओवरब्रिज तक जाम की समस्या पैदा हो गई थी। वाहन चालकों को पांच मिनट का रास्ता तय करने के लिए घंटों जाम में फंसना पड़ रहा था।
विज्ञापन


वीरवार को कंपनी ने पुल की मरम्मत के लिए दिल्ली से इंजीनियर बुलाए थे। उन्होंने शुक्रवार सुबह पुल की मरम्मत कर दी थी। शुक्रवार व शनिवार पानी डालने के बाद रविवार को उसको यातायात के लिए खोल दिया गया। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के प्रोजेक्ट डायरेक्टर ओसी माथुर ने कहा कि मरम्मत के बाद ट्रायल करने के बाद वाहनों के लिए खोल दिया गया। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि भविष्य में ऐसी समस्या नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed