{"_id":"610c48478ebc3ec3e7160197","slug":"get-cctv-cameras-and-hooters-in-jewelers-shops-dsp-advised-to-be-alert-mohali-news-pkl4225682163","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘ज्वेलर्स दुकानों में लगवाएं सीसीटीवी कैमरें और हुटर’ डीएसपी ने दी सतर्क रहने की नसीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘ज्वेलर्स दुकानों में लगवाएं सीसीटीवी कैमरें और हुटर’ डीएसपी ने दी सतर्क रहने की नसीहत
विज्ञापन
मोहाली। शहर के फेज-7 के बाजार में वीरवार को डीएसपी सिटी-1 गुरशेर सिंह ने ज्वेलर्स को आ रही दिक्कतें सुनीं। इस मौके पर डीएसपी ने कहा कि वह ज्वेलर्स की हर संभव सहायता के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि सभी ज्वेलर्स को चाहिए कि आपराधिक वारदातों को रोकने के लिए वह अपनी दुकानों में सीसीटीवी कैमरे और हूटर जरूर लगवाएं। साथ ही सिक्योरिटी गार्ड का इंतजाम भी करें। उन्होंने कहा कि ज्वेलर्स को कोशिश करनी चाहिए कि पीसीआर कर्मचारियों और बीट बॉक्स अधिकारियों से तालमेल कर रखें और अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति रैकी आदि करता दिखाई देता है तो उसके बारे में तुरंत पुलिस को सूचित करें। तभी आपराधिक वारदातों पर नकेल कसी जा सकती है।
जानकारी के मुताबिक ज्वेलर्स को काफी समय से दिक्कतें आ रही थीं। जिसके बाद ज्वेलर्स एसोसिएशन की ओर से फेज-7 में एक बैठक रखी गई थी। इसमें ज्वेलर्स एसोसिएशन जिला प्रधान सरबजीत सिंह पारस ने डीएसपी को विस्तार से ज्वेलर्स की समस्याओं के बारे में बताया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ज्वेलर्स शरारती तत्वों के निशाने पर होते हैं और किसी न किसी तरीके से ज्वेलर्स को अपना शिकार बनाते हैं। उन्होंने मांग की है कि ज्वेलर्स के असलाह लाइसेंस बनाए जाएं।
इस मौके पर डीएसपी ने ज्वेलर्स की सभी दिक्कतों को सुनने के बाद कहा कि ज्वेलर्स की दुकानों के नजदीक पीसीआर की पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी ज्वेलर अपनी दुकानों में एक रजिस्टर रखें, जिसमें पीसीआर टीम के आने संबंधी विवरण रखे। इस मौके पर एसोसिएशन के चेयरमैन परमजीत सिंह, महासचिव राजीव कुमार, उप प्रधान भूपिंदर सिंह, हरदीप सिंह व रिशपाल सिंह, कैशियर आशीष जैन, ऑर्गेनाइजिंग सचिव बलविंदर सिंह, सतनाम सिंह, रणजीत पुरी, जनक राज, रवि वर्मा, हरप्रीत सिंह और राजेश कुमार मौजूद थे।