{"_id":"5e5193858ebc3ef3a9127b1e","slug":"german-shepherd-dog-bites-woman-badly-in-sector-77-mohali-news-pkl3673873190","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-77 में जर्मन शेफर्ड कुत्ते ने महिला को बुरी तरह से काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर-77 में जर्मन शेफर्ड कुत्ते ने महिला को बुरी तरह से काटा
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-77 में एक कोठी मालिक के पालतू जर्मन शैफर्ड कुत्ते ने एक महिला के सिर पर हमला करके उसे बुरी तरह से काट लिया है। इस दौरान पीड़ित महिला ने बड़ी मुश्किल से अपना बचाव किया। गंभीर रूप से घायल महिला को एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इस कोठी के आसपास के लोगों का कहना है कि पहले भी यह कुत्ता कई बच्चों और महिलाओें को काट चुका है। इस दौरान कुत्ते के मालिक ने जिन लोगोें को कुत्ते ने काटा था उनसे माफी मांगी थी और उन्हें भरोसा दिलाया था कि दोबारा ऐसी स्थिति नहीं बनेगी।
अस्पताल में दाखिल पीड़ित महिला कुलविंदर कौर ने बताया कि वह एक कोठी में किसी बुजुर्ग की देखभाल का काम करती है। रोजाना की तरह वह काम पर जा रही थी। इस दौरान पालतू जर्मन शैफर्ड कुत्ते ने उसके सिर पर हमला कर दिया और सिर का काफी हिस्सा नोच डाला। इससे उसके सिर से खून बहने लगा और शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में दाखिल करवाया।
इस संबंधी सेक्टर-77 की निवासी रणधीर कौर ने बताया कि करीब एक साल पहले इसी जर्मन शैफर्ड कुत्ते ने उनके भी पैर पर बुरी तरह से काटा था। इस मामले की थाने में शिकायत भी की गई थी। इसके बाद कुत्ते के मालिक ने माफी भी मांगी थी और लिखित में फैसला लिया गया था कि वह अब अपने कुत्ते को हमेशा घर के अंदर ही बांधकर रखेंगे। लेकिन कुत्ते के मालिक की गलती से अब फिर कुत्ते ने एक महिला को बुरी तरह से काट लिया है। इस कुत्ते की वजह से आसपास के एरिया में रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
मोहाली में बढ़ रहा कुत्तों का आतंक, नगर निगम बेसुध
मोहाली में कुत्तों का आतंक काफी बढ़ गया है और कहीं न कहीं कुत्ते लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। कुछ दिन पहले फेज-9 में आवारा कुत्तों ने चार-पांच लोगों को अपना शिकार बनाया था। इस दौरान अमेरिका से आई एक महिला को भी कुत्तों ने अपना निशाना बनया था और यह मामला काफी गरमाया था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत भी की थी, कि इन कुत्तों के आतंक से उन्हें निजात दिलाई जाए, लेकिन यह समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगों ने कहा कि नगर निगम को यह मामला गंभीरता से लेना चाहिए, क्योंकि ऐसे हादसों से किसी की जान भी जा सकती है। इससे पहले भी आवारा कुत्तों ने फेज-2 में ढाई साल के बच्चे के होठों को काट खाया था और इसके अलावा सेक्टर-71 में भी एक बच्चे को अपना शिकार बनाया था।