फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Gathering of farmers' tractors at the Chandigarh-Mohali border; traffic affected

Mohali News: चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों के ट्रैक्टरों का जमावड़ा, यातायात प्रभावित

Mon, 07 Sep 2026 02:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Gathering of farmers' tractors at the Chandigarh-Mohali border; traffic affected
मोहाली। किसान आंदोलन के चलते चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर ट्रैक्टरों का जमावड़ा लग गया है। इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है और सुबह-शाम जाम की स्थिति बन रही है। यह आंदोलन एक से सात सितंबर तक चलेगा।
विज्ञापन




बॉर्डर के दोनों तरफ बड़ी संख्या में ट्रैक्टर खड़े होने से सड़क पर वाहनों की आवाजाही धीमी हो गई है। पुलिस और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं। किसानों के ट्रैक्टर सड़क किनारे और निर्धारित स्थानों के आसपास खड़े हैं। इससे आम वाहन चालकों को निकलने में परेशानी हो रही है। खासकर व्यस्त समय में वाहनों का दबाव बढ़ने पर स्थिति और गंभीर होने की आशंका है। चंडीगढ़ और मोहाली के बीच रोजाना सफर करने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। उन्हें आशंका है कि ट्रैक्टरों की संख्या बढ़ने पर लंबा जाम झेलना पड़ सकता है।
विज्ञापन




यात्रियों की परेशानी और पुलिस की व्यवस्था

मोहाली की आइसर रोड से सफर करने वाले सुनील गुप्ता, चारू और क्षितिज सिंह ने जाम के हालात पर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि सुबह-शाम इस रोड पर जाम लगता है, जिससे उन्हें परेशानी हो रही है। बॉर्डर पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस ने यातायात व्यवस्था संभाली है। पंजाब पुलिस और चंडीगढ़ पुलिस के जवान मौके पर तैनात हैं। वे वाहनों की आवाजाही पर नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed