{"_id":"5e14a6178ebc3e87b17f5b33","slug":"gas-leak-frpm-running-auto-driver-and-passenger-save-his-life-ran-away-from-here-mohali-news-pkl362366427","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलते ऑटो से गैस लीक, चालक व सवारियों ने भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलते ऑटो से गैस लीक, चालक व सवारियों ने भागकर बचाई जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेराबस्सी। चंडीगढ़-अंबाला मुख्य मार्ग पर स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर मंगलवार को एक सीएनजी ऑटो में से गैस लीक हो गई। ऑटो चालक ने मुस्तैदी दिखाते हुए ऑटो में बैठी दो लड़कियों सहित तीन सवारियों को समय रहते बाहर निकालकर उनकी जान बचा ली। इसके साथ ही चालक ने हाईवे पर यातायात को भी रोक दिया। ऑटो में से निकलती गैस के कारण हाईवे पर भगदड़ मच गई। गनीमत रही कि ऑटो ने आग नहीं पकड़ी।
ऑटो चालक जसपाल सिंह निवासी लालड़ू ने बताया कि आज शाम वह जीरकपुर से गैस भरवाकर ऑटो में तीन सवारियों को बिठाकर डेराबस्सी छोड़ने आ रहा था। इस दौरान जब वह रेलवे ओवरब्रिज पर पहुंचा तो ऑटो में से गैस लीक होने की आवाज आने पर उसने वहां ही ऑटो रोककर सवारियों को सही सलामत उतार दिया। वहीं यातायात को भी रोक दिया। इसके बाद गैस खत्म होने पर ऑटो को सड़क से एक ओर हटाकर यातायात शुरू करवा दिया।
तीन महीने पहले खरीदा था ऑटो
जसपाल सिंह ने बताया कि उसने करीब तीन महीने पहले ही नया ऑटो खरीदा है। वह इसकी शिकायत कंपनी सहित संबंधित विभाग को करेगा ताकि भविष्य में यह हादसा किसी ओर के साथ न हो ।
विज्ञापन
मौसम ने दिया साथ
गैस लीक होने से ऑटो में आग लगने का खतरा पैदा हो गया था। वहीं पिछले दो दिन से मौसम खराब होने के चलते हो रही बारिश ने गैस को काबू करने में काफी सहयोग किया। इस कारण ऑटो जल्द गर्म नहीं हुआ और न ही गैस ने आग पकड़ी।