फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Garbage will not fall on Tehsil Road of Derabassi, Council head erected gate

डेराबस्सी के तहसील रोड पर अब नहीं गिरेगा कूड़ा, काउंसिल प्रधान ने लगवाया गेट

Wed, 12 May 2021 02:25 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
Garbage will not fall on Tehsil Road of Derabassi, Council head erected gate
डेराबस्सी। तहसील रोड पर गंदगी गिराने को लेकर अमर उजाला की ओर से उठाए गए मुद्दे के सार्थक परिणाम सामने आए हैं। इसका नगर काउंसिल के प्रधान रणजीत सिंह रेड्डी ने नोटिस लिया है। उन्होंने इस जगह की सफाई करवाई। वहीं, सफाई सेवकों को यहां पर कूड़ा न गिराने की हिदायत देते हुए उस जगह को बंद कर गेट लगवा दिया है।
विज्ञापन

नगर काउंसिल के सफाई सेवकों की ओर से लोगों के घरों से कूड़ा उठाने के बाद शहर में सार्वजनिक जगहों पर कूड़े के ढेर लगाए जाते थे। इसके बाद यहां से ट्रालियों में गांव सैदपुरा स्थित डंपिंग ग्राउंड में गिरा दिया जाता था। इस कारण शहरवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी डेराबस्सी तहसील सड़क पर बनी हुई थी। यह सड़क शहर की मेन सड़क है जहां हर समय भारी यातायात रहती है, लेकिन इस सड़क पर पानी की टंकी वाले पार्क के साथ जहां सफाई सेवक सरेआम गंदगी का ढेर लगा देते थे। इसमें सारा दिन लावारिस पशु मुंह मारते रहते थे। लंबे समय से शहरवासी यहां से गंदगी प्वाइंट उठाने की मांग कर रहे थे, लेकिन नगर काउंसिल की ओर से इस ओर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

कोट...
सड़क पर गंदगी न गिराने के लिए सफाई सेवकों को सख्त हिदायत की गई है। हम रोजाना जाकर इसका मौका देखते हैं। यहां पर एक गेट लगा दिया है। इसके अंदर ही गंदगी गिराई जा सकती है ताकि गंदगी इस सड़क पर दिखाई न दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रणजीत सिंह रेड्डी, प्रधान, नगर काउंसिल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed