फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Garbage piles in houses, colonies and markets of the city

Mohali News: शहर के घरों, काॅलोनियों और बाजारों में लगे कूड़े के ढेर

Sun, 14 Apr 2024 04:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
Garbage piles in houses, colonies and markets of the city
मोहाली। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर की जा रही हड़ताल के कारण मोहाली में कूड़े के ढेर लग चुके हैं। न घरों से कूड़ा उठाया गया, न काॅलोनियों से और न ही बाजाराें की सफाई की गई। हालात यह हैं कि सिटी में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग चुके हैं। एक अधिकारी के अनुसार मोहाली में चार दिन में औसतन करीब साढ़े तीन सौ टन कूड़ा फैलने की आशंका है। मोहाली के सफाई कर्मचारियों ने प्रशासन के साथ बातचीत विफल होने के बाद से घरों से भी कूड़ा उठाने का काम बंद कर दिया है। जिससे मोहाली के सेक्टरों के साथ ही बाजार में भी चार दिन से कूड़ा फैल चुका है। मोहाली में फेज-1 मार्केट, फेज 3बी2 मार्केट, फेज 3बी1 मार्केट, फेज 4 मार्केट और फेज-5 मार्केट के साथ 50 वार्डों में कूड़े के ढेर लगे हैं। इन बाजार में कूड़ा डालने के लिए लगाए गए डस्टबिन से अब कूड़ा गिरकर बाहर आ चुका है और पूरे बाजार में फैल रहा है। प्रशासन के पास कूड़ा हटवाने का कोई विकल्प भी नहीं है। जिसके माध्यम से मोहाली से कूड़ा हटाया जा सके।
विज्ञापन


सिटी को स्वच्छ रखने में हमारा योगदान
पंजाब सफाई कर्मचारी फेडरेशन के प्रदेश महासचिव पवन गोडियाल से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि मोहाली में करीब साढ़े चार सौ कर्मचारी काम कर रहे हैं। जिनके बलबूते मोहाली स्वच्छ रहता है। मोहाली को वीआईपी सिटी का दर्जा दिलवाने में इन कर्मचारियों का अहम योगदान है। प्रशासन को इन कर्मचारियों की कद्र नहीं है। जब तक उनकी मांगें प्रशासन द्वारा मान नहीं ली जाती हैं तब तक कूड़ा नहीं उठाया जाएगा।
विज्ञापन


कूड़े से बीमारियां फैलने का है खतरा
मोहाली के एक डाक्टर ने कहा कि मोहाली में जिस प्रकार से गंदगी फैल रही है उससे शहर में बीमारी फैलने का खतरा हो सकता है। इस कूड़े से मच्छरों के पनपने का खतरा ज्यादा है। अब मौसम भी बदल रहा है और गर्मी भी बढ़ रही है, जिससे बीमारी हो सकती है। इसलिए कूड़े को जल्द से जल्द हटवाया जाना चाहिए। जिला प्रशासन को कूड़े के निदान की व्यवस्था करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह हैं सफाई कर्मचारियों की मांगें

पंजाब सफाई कर्मचारी फेडरेशन के प्रदेश महासचिव पवन गोडियाल ने कहा कि सफाई कर्मचारियों से बंधुआ मजदूरों की तरह काम कराया जाता है और उन्हें ज्यादा वेतन नहीं दिया जाता है। उनकी मांग है की वेतन बढ़ाकर चंडीगढ़ के बराबर 22000/ किया जाए। इसके अतिरिक्त सार्वजनिक शौचालयों में काम करने वाले लगभग 200 सफाई कर्मचारी, जो बेरोजगार हो रहे हैं उन्हें अतिरिक्त ड्यूटी पर रखा जाए। उन्होंने ऐलान किया है कि मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी।



लोग बोले- कूड़ा हटाओ, शहर बचाओ

मोहाली में कूड़े का निदान तुरंत करना चाहिए। इससे हमको काफी समस्या हो रही है। -दिनेश डोभाल, निवासी, फेज 3बी1

हमारे फेज-2 में गंदगी काफी ज्यादा फैली है, निगम को तुरंत ही इसको हटवाना चाहिए। -मनमोहन दादा, निवासी फेज-2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed