फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Gangster Sampat Nehra's four henchmen arrested with weapons

गैंगस्टर संपत नेहरा के चार गुर्गे हथियारों समेत गिरफ्तार

Thu, 21 Jan 2021 02:14 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
Gangster Sampat Nehra's four henchmen arrested with weapons
पुलिस ने हिरासत में लिए आरोपी। - फोटो : MOHALI
मोहाली। कुख्यात गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई गैंग के शूटर संपत नेहरा वे दीपक टीनू के करीबी चार गुर्गों को हथियारों समेत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पंजाब, हरियाणा, राजस्थान व चंडीगढ़ में हत्या व डकैती की कई वारदातों में शामिल थे। आरोपियों के नाम दर्शन सिंह निवासी अमलाला थाना डेराबस्सी जिला मोहाली, मनीश कुमार निवासी गांव बीबीपुर थाना जुलका जिला पटियाला, सूरज निवासी मोहाली व भगत सिंह उर्फ सन्नी निवासी कुराली हैं। इनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एसएसपी सतिंदर सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई एसपी देहात डॉ रवजोत गरेवाल, डीएसपी मुल्लांपुर बिक्रमजीत सिंह बराड़ की अगुवाई में थाना कुराली की टीम ने की। उन्होंने बताया कि 18 व 19 जनवरी की रात थाना सिटी कुराली के एसएचओ को सूचना मिली थी कि संपत नेहरा व दीपक टीनू के गुर्गे कुराली एरिया में वारदात को अंजाम देनेे की तैयारी में हैं। इसके बाद पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। आरोपी दर्शन सिंह से छह कारतूस, मनीश कुमार से 12 बोर सिंगल बैरल देसी बंदूक व दो कारतूस, सूरज से पिस्तौल 7.56 एमएम व पांच कारतूस, भगत सिंह उर्फ सन्नी से पिस्तौल 315 बोर व चार कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

सभी आरोपियों पर कई थानों में केस दर्ज
एसएसपी ने बताया कि सारे आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड है। दर्शन सिंह पर थाना सिविल लाइन भिवानी में साल 2017 में हत्या का केस दर्ज हुआ था। इसमें वह भगोड़ा है। मनीश कुमार के खिलाफ थाना जुल्का पटियाला में हत्या का केस दर्ज है। जबकि अन्य साथियों के बारे में थानों से जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैंगस्टर दीपक टीनू को दी थी पनाह
पूछताछ में सामने आया है कि यह सभी लारेंस बिश्नोई गैंग के शॉर्प शूटर सपंत नेहरा व दीपक टीनू के करीबी हैं। दर्शन सिंह ने साल 2017 में गैंगस्टर दीपक टीनू को कर्नाटक में उस समय पनाह दी थी, जब कई राज्यों की पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। हालांकि हरियाणा पुलिस ने दीपक को गिरफ्तार कर लिया था।

मलेरकोटला में सरेआम चलाई थीं गोलियां
दर्शन सिंह टीनू काफी समय से भगोड़ा था। उसने अपने संपर्क कुराली के सूरज व हनी से बना लिए थे। इनके साथ मिलकर आपराधिक वारदातों को अंजाम देने लगा था। इन्होंने कुछ समय पहले मलेरकोटला में अपने विरोधी गुट पर सरेआम गोलियां चलाई थीं। इसके बाद वह फरार हो गए थे। अब यह इकट्ठे अपना गिरोह बनाकर आपराधिक कार्रवाई शुरू करने की साजिश रच रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed