फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Gangster Ranveer Singh shot in the leg in a police encounter, arrested

Mohali News: पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर रणवीर सिंह के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

Tue, 11 Nov 2025 12:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Gangster Ranveer Singh shot in the leg in a police encounter, arrested
मोहाली। कई मामलों में वांछित गैंगस्टर रणवीर सिंह उर्फ राणा को सीआईए ने सोमवार सुबह एक मुठभेड़ के बाद धर दबोचा। सोमवार सुबह करीब आठ बजे भुखड़ी रोड पर टेक्सटाइल मिल के पीछे दोनों तरफ से पांच राउंड फायरिंग हुई। इस गोलीबारी में एक गोली आरोपी के पैर में लगी। इसके बाद सीआईए ने उसको गिरफ्तार कर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। मुठभेड़ के बाद आरोपी से .32 बोर की पिस्टल भी बरामद की गई है। आरोपी लक्की पटियाल और दविंदर बंबीहा गिरोह से जुड़ा है। उसको चंडीगढ़ गोलीबारी की घटना में इस्तेमाल की गई प्लेटिना बाइक पर भागते समय रोका गया। इससे पहले उसको आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया था। आरोपी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


एसएसपी हरमन हंस ने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर तीन आरोपियों अर्शजोत सिंह निवासी गांव बल्लोमाजरा, रणवीर सिंह निवासी गांव गुनोमाजरा और जशनजीत सिंह निवासी खरड़ के खिलाफ थाना सिटी खरड़ में मामला दर्ज किया गया था। सोमवार को पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में आरोपी रणवीर सिंह के खिलाफ इरादा कत्ल और आर्म्स एक्ट के तहत एक नया मामला दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने 4 नवंबर को चंडीगढ़ के सेक्टर-39 स्थित मनप्रीत सिंह के घर के बाहर रंगदारी मांगने के लिए फायरिंग की थी। मनप्रीत सिंह टीडीआई सिटी मोहाली में होटल रिजेंटा चलाते हैं। उन्होंने शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ 5 नवंबर को बीएनएस की धारा 109, 308(4), 351(2) व 25 आर्म्स एक्ट के तहत थाना सेक्टर-39 चंडीगढ़ में मामला दर्ज किया था। एसएसपी ने बताया कि आरोपी अर्शजोत सिंह और जशनजीत सिंह को रविवार को गिरफ्तार कर लिया था। उनके पास से पुलिस को एक .30 बोर की पिस्टल (चंडीगढ़ गोलीबारी में इस्तेमाल) और तीन कारतूस बरामद हुए थे। सोमवार को रणवीर सिंह अपनी बाइक पर गांव से खरड़ जा रहा था। सीआईए को उसके खरड़ में होने की इनपुट मिली थी। इसके बाद भुखड़ी रोड पर टेक्सटाइल मिल के पीछे पुलिस ने उसको घेरकर आत्मसमर्पण करने को कहा।
विज्ञापन

आरोपियों का आपराधिक रिकार्ड

तीनों आरोपी आदतन अपराधी हैं। उनके खिलाफ पंजाब में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी अर्शजोत सिंह तीन मामलों में शामिल है। उसके खिलाफ वर्ष 2021 में थाना सोहाना में आर्म्स एक्ट व आईपीसी की धारा 307, 387 के तहत मामले दर्ज हैं। इसके अलावा वर्ष 2024 में थाना सोहाना में आईपीसी की धारा 307/34 और आर्म्स एक्ट और वर्ष 2024 में थाना एसएसओसी में आईपीसी की धारा 384 और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। आरोपी जशनजीत सिंह पर दो मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ वर्ष 2025 में थाना सदर कोटकपुरा में आर्म्स एक्ट व थाना ब्यास में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। आरोपी रणवीर सिंह तीन मामलों में वांछित है। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2020 में ब्लॉक माजरी आईपीसी की धारा 188, 269, 270 व वर्ष 2024 में थाना एसएसओसी में आईपीसी की धारा 307 व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed