फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Gangster Dilpreet Baba acquitted in arms and drugs possession case

Mohali News: हथियार और ड्रग्स रखने के मामले में गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा बरी

Wed, 26 Mar 2025 01:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Gangster Dilpreet Baba acquitted in arms and drugs possession case
मोहाली। पंजाब पुलिस की ओर से हथियार और ड्रग्स रखने के मामले में गिरफ्तार गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह उर्फ दिलप्रीत बाबा को अदालत ने सुनवाई के बाद बरी कर दिया है। अदालत ने कहा कि पुलिस हथियार और ड्रग्स की बरामदगी के बारे में अपने दावों को साबित करने में विफल रही, इस कारण बाबा को बरी कर दिया गया है।
विज्ञापन

यह फैसला अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरसिमरनजीत सिंह ने सुनाया। उन्होंने कथित बरामदगी का समर्थन करने वाले अपर्याप्त सबूतों के कारण आरोपी को संदेह का लाभ देते हुए फैसला उसके हक में सुनाया। दिलप्रीत बाबा के वकील सीएस बावा ने तर्क दिया कि आरोप पत्र में उल्लिखित बरामदगी मनगढ़ंत थी और वह अदालत में साबित नहीं की जा सकी।
विज्ञापन

जून-2018 में हुई थी गिरफ्तारी

कुख्यात गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा को जून-2018 में पंजाब और चंडीगढ़ पुलिस के संयुक्त अभियान में सेक्टर-43 आईएसबीटी से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने दावा किया था कि भागने की कोशिश करते समय वह घायल हो गया था, उसके पैर में गोली लग गई थी, जिसके बाद उसे पीजीआई में भर्ती कराया था। इसके बाद बाबा पर आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस ने सेक्टर-38 में उसके घर की तलाशी ली, और ड्रग्स बरामद होने का दावा किया था। इसके अलावा, जिस कार में वह मुठभेड़ के समय सफर कर रहा था, उसमें से कथित तौर पर हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। हालांकि, पुलिस इन बरामदगी से बाबा को जोड़ने वाले निर्णायक सबूत देने में विफल रही, इस कारण उसे बरी कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पहले भी कर चुकी लापरवाही
यह पहली बार नहीं है जब पंजाब पुलिस को अपनी लापरवाही के कारण गैंगस्टरों के खिलाफ अपना मामला साबित करने में संघर्ष करना पड़ा है। दिसंबर 2024 में दिलप्रीत बाबा और उनके सहयोगी सुखप्रीत बुड्ढा को गिप्पी ग्रेवाल से जबरन वसूली मामले में बरी कर दिया गया था। पुलिस ने उन पर पंजाबी गायक और अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल को धमकाने का आरोप लगाया था, जिसमें उन्हें मारे गए गायक अमर सिंह चमकीला और पंजाबी कलाकार परमीश वर्मा जैसा हाल करने की चेतावनी दी थी। 14 अप्रैल, 2018 को रंगदारी से इनकार पर बदमाशों के हमले में वह गोली लगने से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed