फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Gangster arrested for harboring sharp shooters of Lawrence gang, used to supply gangsters with weapons from UP-Bihar

लॉरेंस गैंग के शार्प शूटरों को पनाह देने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार, यूपी-बिहार से हथियार लाकर गैंगस्टरों को करता था सप्लाई

Wed, 19 May 2021 02:10 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
Gangster arrested for harboring sharp shooters of Lawrence gang, used to supply gangsters with weapons from UP-Bihar
कुराली। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर्स को पनाह देने वाले गैंगस्टर बहादुर सिंह को पुलिस ने हथियारों व ड्रग्स के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उससे कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

एसएसपी सतिन्द्र सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना पर गांव लखनौर में बहादुर के घर जैसे ही पुलिस ने छापा मारा तो वह बैग सहित दूसरे मकान की छत पर छलांग लगाते हुए भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे दबोच लिया। उसके पास से एक किलो पचास ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उसके घर से नशे की 1300 गोलियां बरामद हुईं। इसके अलावा उसकी निशानदेही पर 9 एमएम की पिस्तौल, पांच कारतूस, 315 बोर की पिस्तौल, 3 कारतूस, 12 बोर की पिस्तौल व 6 कारतूस अलग अलग ठिकानों से बरामद हुए। पुलिस ने कुराली सदर थाने में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जमानत पर आते ही जुट गया था काले धंधे में
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वह कुछ समय पहले पटियाला जेल में बंद था। जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद उसने जेल में बने संपर्कों की मदद के साथ अवैध असलहे और नशीले पदार्थों की तस्करी का धंधा अपना लिया। इसके पिता के मामा का बेटा काला यूपी व बिहार में पंजाबी ढाबे चलाता है। उसने बहादुर की पहचान गुप्ता खान नाम के अवैध असलहा डीलर से कराई। उससे असलहा खरीद कर बहादुर पंजाब में गैंगस्टरों और अन्य अपराधियों को सप्लाई करने लगा। इसी दौरान पटियाला जेल से रिहा हुए सुक्खा नाम के अपराधी के साथ मिलकर दिल्ली के नाइजीरियाई तस्करों से थोक में हेरोइन खरीदकर पंजाब के अलग-अलग शहरों में देने लगा। इसी दौरान आरोपी ने सीमापार से आने वाली हेरोइन हासिल करने के लिए नीतिश नामक तस्कर के गिरोह से नजदीकी बनाई और जैसलमेर,गंगानगर, फिरोजपुर, अमृतसर से लेकर जम्मू बार्डर तक अपना जाल फैला लिया। वह बड़े स्तर पर हेरोइन की तस्करी करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल में सीखे अपराध के गुर
पुलिस के मुताबिक आरोपी दसवीं कक्षा तक पढ़ा हुआ है। वह कबूतर, घोड़ों और कुत्तों के मुकाबलों में भाग लेने शौकीन था। इसी बीच एक मारपीट के केस में वह साल 2016 में पहली बार जेल गया था। इसके बाद जब वह जेल से बाहर निकला तो बड़ा अपराधी बन चुका था। आरोपी पर पंजाब और चंडीगढ़ में 8 मामले दर्ज है।

शराब कारोबारी सिंगला के घर गोलियां बरसाने वालों को घर में छुपाया
आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया है कि लारेंस गैंग के गैंगस्टर बॉबी मल्होत्रा के शॉर्प शूटर नितिन निवासी अमृतसर व करन निवासी बनूड़ ने 31 मई को चंडीगढ़ के सेक्टर-33 स्थित शराब कारोबारी अरविंद सिंगला की कोठी पर गोलियां बरसाई थीं। बॉबी के कहने पर उसने दोनों को अपने घर लखनौर में ठहराया था। जब पुलिस की गतिविधि कम हुई तो उसने हथियारों समेत अपनी बोलेरो से नितिन को सोलखीया व करन को अमृतसर पहुंचाया था। इसके बाद वह अपने सुरक्षित ठिकानों पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed