फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Gang busted for selling fake sanitizers of well-known companies, one arrested

मोहाली : नामी कंपनियों के नकली सैनिटाइजर बनाकर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, सरगना गिरफ्तार

Wed, 26 May 2021 01:45 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Gang busted for selling fake sanitizers of well-known companies, one arrested
मोहाली। जिला पुलिस ने नामी ब्रांडेंड कंपनियों के नाम के नकली सैनिटाइजर बनाकर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के सरगना यश गुप्ता निवासी पंचकूला को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर पुलिस ने 2200 नकली सैनिटाइजर पैक बरामद कर लिए हैं, जो कि पेटियों बंद थे। इनकी कीमत बाजार में करीब छह लाख रुपये बताई जा रही है। मोहाली के फेज-1 थाने की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कापी राइट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पता चला है कि पूरे उत्तरी भारत में आरोपी का नेटवर्क था और उसके गिरोह में कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक इस गोरखधंधे की शिकायत चंडीगढ़ की स्पीड नेटवर्क कंपनी ने पुलिस को दी थी। शिकायत में पुलिस को बताया गया था कि पंचकूला निवासी एक व्यक्ति डाबर और लाइफबॉय कंपनी के नकली सैनिटाइजर बनाकर बाजार में सप्लाई करता है। ऐसा करके वह नामी कंपनियों को नुकसान पहुंचा रहा है और लोगों की सेहत से भी खिलवाड़ कर रहा है।
विज्ञापन

इसकी शिकायत मिलने पर मोहाली पुलिस हरकत में आई और आरोपी के बारे में सूचना मिलने पर पुलिस ने डिप्लास्ट चौक पर नाका लगाकर चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस ने चंडीगढ़ की ओर से ब्रीजा कार में सवार होकर आते हुए सरगना यश गुप्ता को कार समेत काबू कर लिया। कार की तलाशी ली तो उसकी कार से नकली सैनिटाइजर के पैक बरामद हुुए। इनके बारे में पूछने पर वह कोई बिल या कागजात नहीं दिखा पाया ओर न ही सही जवाब दे पाया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना काल शुरू होते ही शुरू कर दिया था गोरखधंधा
स्पीड नेटवर्क के रमेश दत्त से पता चला है कि आरोपी पंचकूला, डेराबस्सी और अंबाला के औद्योगिक प्लॉटों में नकली सैनिटाइजर तैैयार करके आगे बेचता था और इससे बड़ी असली कंपनियों को लाखों रुपये का नुकसान हर महीने हो रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी ने कोरोना काल शुरू होते ही यह गोरखधंधा शुरू कर दिया था। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश है कि इस कोरोना महामारी से आपदा की स्थिति में लोगों की जान से खिलवाड़ न किया जाए और न ही लोगोें से लूट की जाए। उन्होंने बताया कि इससे पहले उन्होंने ब्रांडेड कंपनियों के नकली शैंपू, क्रीम और अन्य उत्पाद बेचने वालों का खुलासा किया था। इसके अलावा नकली प्लाई बेचने वालों को भी वह सलाखों के पीछे पहुंचा चुके हैं।

मोहाली पुलिस ने पंचकूला और डेराबस्सी में दी दबिश
जानकारी के मुुताबिक आरोपी काफी अच्छे परिवार से संबंध रखता है और उसकी पंचकूला के सेक्टर-7 में कोठी है। उसके रिश्तेदार पंचकूला और हरियाणा में अच्छे पदों पर हैं और कई रिश्तेदारों की अपनी कई फैक्ट्री भी हैं। सूत्रों से पता चला है आरोपी का कारोबार पंजाब, हिमाचल, हरियाणा और दिल्ली तक फैला हुआ है। पुलिस ने डेराबस्सी में कई फैक्टरियों में दबिश दी, जहां पर आरोपी ब्रांडेड कंपनियों के स्टिकर आदि तैयार करता है। पंचकूला में भी कई जगह पर दबिश दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed