फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Gamada, original document, plot cancil, gamada advice to aloties submit original document

आईटी सिटीः असली दस्तावेज जमा न करवाए तो कैंसिल होगी प्लॉट

Mon, 26 Sep 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मोहाली
ब्यूरो, अमर उजाला/मोहाली Updated Mon, 26 Sep 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
Gamada, original document, plot cancil, gamada advice to aloties submit original document
गमाडा - फोटो : file
गमाडा की ओर से आईटी के 750 प्लाटों के निकाले गए ड्रॉ में जो लोग प्लॉट जीतने में कामयाब रहे हैं। अथॉरिटी ने उन पर शिकंजा कस दिया है। गमाडा ने उन लोगों के नाम अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं, साथ ही 14 अक्तूबर तक प्लॉट विजेताओं को अपना दस्तावेज पेश करने को कहा है। जो लोग दस्तावेज पेश नहीं कर पाएंगे, गमाडा द्वारा उनको एलओआई जारी नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गमाडा ने 21 सितंबर को आईटी सिटी के 750 रिहायशी प्लाटों का ड्रॉ निकाला था। इसमें कई नामी खिलाड़ी, सैनिक और प्रशासनिक अधिकारी प्लॉट जीतने में कामयाब रहे थे। इसके बाद अब गमाडा ने प्लॉट विजेताओं की सूचि अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।
विज्ञापन


साथ ही इन प्लॉट विजेताओं को असल दस्तावेज पेश करने के लिए कहा है। इसके अलावा जो लोग जीतने में कामयाब रहे हैं, लेकिन जिन्होंने आवदेन फार्म के साथ अपना पैन नंबर नहीं दिया था, उन्हें भी 14 अक्तूबर को शाम पांच बजे तक अपने पेन कार्ड की कापी गमाडा को देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं गमाडा ने प्लॉट जीतने वाले लोगों को सख्त हिदायत दी है कि जो कोई भी प्लॉट धारक नियमों का पालन नहीं करेगा, उनको न एलओआई जारी होगा और न ही प्लॉट मिलेंगे। गमाडा की वेबसाइट डब्लूडब्लूडब्लूडॉटगमाडाडॉटजीओवीडॉटआईएन पर लॉग इन करना होगा।



बनेंगे पांच सितारा होटल और शॉपिंग मॉल
गमाडा द्वारा आईटी सिटी 1600 एकड़ में बसाई जा रही है। यह तीन हिस्सों में बंटेगी, इसमें रेजीडेंशल, कमर्शियल और इंडस्ट्रीयल पार्ट होंगे। वहीं आईटी सिटी में पांच सितारा होटल, शॉपिंग मॉल के साथ बड़ी नामवर आईटी कंपनियां बसेंगी। इनफोसिस ने अपना चेंबर बनाना शुरू कर दिया है। उम्मीद है कि अगले साल तक कंपनी अपना काम शुरू देगी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed