फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Fury in workers due to non-payment of salary on time

समय पर वेतन न मिलने से कर्मियों में रोष

Thu, 01 Apr 2021 02:10 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
Fury in workers due to non-payment of salary on time
जीरकपुर। स्थानीय नगर परिषद के ठेका कर्मियों ने समय पर वेतन न मिलने के विरोध में प्रदर्शन किया। स्थानीय नगर परिषद में ठेकेदारी प्रणाली के तहत 250 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं, जिन्हें वेतन मिलने में 15 से 20 तारीख हो जाती है।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि एक तो कम वेतन में गुजारा करना पहले ही मुश्किल होता है, ऊपर से वेतन भी समय पर नहीं मिलता है। चीफ इंस्पेक्टर रजिंदर सिंह ने बताया कि कर्मचारियों के साथ बातचीत की गई है।
विज्ञापन

कर्मचारी संघ एटक के स्थानीय अध्यक्ष रविंदरपाल सिंह एवं सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रदीप सूद के नेतृत्व में कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही अधिकारी प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों से मिलने के लिए पहुंचे। अध्यक्ष रविंदरपाल सिंह ने बताया कि बुधवार को अधिकारियों के साथ हुई बैठक में 15 अप्रैल तक उनकी मांगें मानने का आश्वासन दिया गया है और यदि प्रशासन अपनी बात से मुकरता है तो इस बार अनिश्चितकालीन समय के लिए हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं मुख्य मांगें :
- ठेकेदारी प्रणाली बंद कर कर्मचारियों को पक्का किया जाए।
- प्रत्येक महीने की 7 तारीख को वेतन किया जाए।
- कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण मुहैया करवाए जाएं।
- सफाई कर्मियों से अन्य काम न करवाया जाए।
- कर्मचारियों को सैलरी स्लिप जारी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed