फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Fugitive arrested, accused wanted in six cases

Mohali News: भगोड़ा गिरफ्तार, छह मामलों में वांछित था आरोपी

Thu, 08 Jun 2023 02:23 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Thu, 08 Jun 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
Fugitive arrested, accused wanted in six cases
जीरकपुर। भगोड़ा अपराधियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में जीरकपुर पुलिस की टीम ने विभिन्न छह मामलों में वांछित भगोड़े अमृतपाल सिंह निवासी गांव भीखोवाल, होशियारपुर को गिरफ्तार किया है। वह 2013 से भगोड़ा चल रहा था। इसके खिलाफ जीरकपुर थाने में एक केस दर्ज था। एसएचओ सिमरजीत सिंह ने बताया कि भगोड़े आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए विशेष टीम बनाई गई थी। इसमें बलटाना चौकी इंचार्ज जशनप्रीत भी शामिल थे। पुलिस ने सूचना पर बुधवार को भगोड़े अमृतपाल सिंह को चंडीगढ़ से दबोचा है। एसएचओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ चोरी समेत विभिन्न मामले ट्राइसिटी में दर्ज हैं और वह कई मामलों में वांछित था। इसके खिलाफ तीन मामले पंचकूला में, एक मामला चंडीगढ़ में और एक मामला रोपड़ में दर्ज है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में और भी मामलों का खुलासा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed