फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   fruad of 6.5 lakh rupees

विदेश भेजने के नाम पर 6.5 लाख की ठगी, केस दर्ज

Sat, 20 Jul 2019 02:21 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
fruad of 6.5 lakh rupees
मोहाली में आइलेट्स का कोर्स करवाने वाले सेंटर मालिक द्वारा एक स्टूडेंट को विदेश भेजने का झांसा देकर 6.5 लाख की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सेंटर मालिक सहित दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान अभिषेक निवासी मोहाली और गुरजंट सिंह निवासी फरीदकोट (पंजाब) के रूप में हुई।
विज्ञापन

जीरकपुर की रहने वाली सुखबीर कौर ने पुलिस को बताया कि उसका दोहता करुण कुमार मोहाली के फेज-3बी2 स्थित एक सेंटर में कोचिंग लेता था। टेस्ट क्लीयर होने के बाद सेंटर मालिक अभिषेक ने करुण को विदेश में सेटल करवाने का भरोसा दिलाया। शिकायतकर्ता का सेंटर मालिक और उसके साथी गुरजंट से करुण को विदेश भेजने की एवज में 13 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने पहले दो लाख और फिर साढ़े 4 लाख रुपये सुखबीर कौर से वसूल लिए और जल्द वीजा आने का आश्वासन दिया। इसके बाद भी करुण को न तो विदेश भेजा और न उसके द्वारा दिए हुए पैसे लौटाए। काफी समय से वह कोचिंग सेंटर के चक्कर लगा रहे हैं। अब सुखबीर कौर ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने अभिषेक और गुरजंट सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं तहत केस दर्ज कर लिया है। एएसआई बूटा सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed