फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Friendship on Facebook, minor gave birth to a son

फेसबुक पर दोस्ती कर बनाए संबंध, नाबालिग ने बेटे को दिया जन्म

Sun, 07 Aug 2022 02:03 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Friendship on Facebook, minor gave birth to a son
खरड़। एक नाबालिग लड़की को विवाह का झांसा देकर अपने साथ ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपी को सन्नी एनक्लेव पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। आरोपी से संबंध के बाद लड़की ने अस्पताल में एक लड़के को जन्म दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि पीड़िता दसवीं में पढ़ती है। 2020 में वह फेसबुक के माध्यक से एक नौजवान के संपर्क में आई थी। उसने मिलने पर अपना नाम देवी दयाल वासी जिला अंबाला बताया था। इसके बाद वे दोनों एक-दूसरे को मिलने लगे। 21 जनवरी 2021 को वह अपने घर से उक्त नौजवान के साथ भाग गई और कुछ दिन बाद वह घर लौट आई। इसके बाद जून 2021 में देवी दयाल दोबारा उसे मिलने के लिए उसके घर आया और इसके बाद वह लगातार मिलते रहे।
विज्ञापन

पीड़िता ने यह भी बताया कि जब वह उक्त नौजवान के साथ घर से भाग गई थी तो उन्होंने अंबाला के एक मंदिर में विवाह भी करवाया था। इसके बाद वह जब भी एक-दूसरे को मिलते तो पति पत्नी की तरह ही मिलते थे। इस दौरान देवी दयाल उसे बलौंगी स्थित एक होटल में ले गया, जहां उन दोनों ने आपस में शारीरिक संबंध बनाए जिस कारण वह गर्भवती हो गई। आखिर में पिछले महीने की तीन तारीख को उसने मोहाली अस्पताल में एक लड़के को जन्म दिया। आरोपी देवी दयाल पहले से ही शादीशुदा था परंतु इस बारे में उसने बाद में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed