फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Freedom from drugs will be seen in youth

नशों से मिलेगी मुक्ति, युवाओं में दिखेगी तंदुरुस्ती

Fri, 29 Apr 2022 01:30 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Freedom from drugs will be seen in youth
मोहाली। नशे के खिलाफ जंग को मजबूत करने के साथ ही इस लत में लगे युवाओं को नया जीवन देने के लिए जिला प्रशासन आगे आया है। प्रशासन ने अब सेक्टर-66 स्थित नशा मुक्ति केंद्र और पुर्नवास केंद्र में बेडों की संख्या 50 से बढ़ाकर 70 करने का फैसला लिया है। कोशिश यही है कि युुवाओं को नशे से मुक्ति दिलाकर तंदुरुस्त बनाया जाए। उनके करिअर को नई दिशा दी जाए। डीसी अमित तलवार ने नशा मुक्ति केंद्र का जायजा लेने के बाद इस दिशा में फैसला लिया है।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि नशा मुक्ति केंद्र और पुनर्वास केंद्र चीट्टे और मेडिकल नशों से पीड़ित मरीजों के लिए वरदान साबित हो रहा है। क्योंकि यहां पर बिना अस्पताल में दाखिल किए ही मरीजों को ओपीडी के माध्यम से दवाई दी जाती है। इसके बाद वह अपने घर जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरे का उद्देश्य नशा मुक्ति केंद्र के मरीजों को दी जा रही सुविधाओं के स्टॉक और प्रबंधों का जायजा लेना था। केंद्र में दाखिल मरीजों की संख्या को देखने के बाद इसके बेडों की क्षमता बढ़ाने का फैसला लिया गया है। उन्होंने केंद्र के डॉक्टरों से स्टाफ बारे में भी पूछा। साथ ही साफ किया है कि कहीं पर भी स्टाफ की जरूरत है तो उसे पूूरा किया जाएगा। उन्होंने नशा मुक्ति केंद्रों को साफ सुथरे रखने और जरूरी प्रबंध करने के आदेश दिए है। इस मौके पर मेडिकल डिप्टी कमिश्नर डॉ. दलजीत सिंह, डॉ. गुरमुख सिंह और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन

नशा छोड़ना चाहते हैं तो केंद्र से करे संपर्क
डीसी ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को किसी भी वजह से नशे की आदत में पड़ गई है तो उसका यहां पर मुफ्त इलाज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नशे की लत इंसान को अंदर से खोखला कर देती है। इससे पहले समय व शरीर का बहुत नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति नशे से मुक्ति चाहते हैं, वह केंद्र में आकर भरती हो सकते हैं। नशा मुक्ति केंद्र में दवाईयां व अन्य सुविधाएं प्रशासन द्वारा मुफ्त दी जाती हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की अन्य सुविधाओं में भी सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed