फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Free vaccination of people above 18 years from today, corona test of 4 thousand will be done daily

18 साल से ऊपर वालों का मुफ्त टीकाकरण आज से, रोजाना 4 हजार का होगा कोरोना टेस्ट

Mon, 21 Jun 2021 02:12 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Free vaccination of people above 18 years from today, corona test of 4 thousand will be done daily
मोहाली। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से कोरोना के खिलाफ जंग में और तेजी लाई गई है। 18 साल और इससे अधिक उम्र वालों के लिए सरकारी केंद्रों पर आज से मुफ्त टीकाकरण शुरू किया जाएगा। वहीं, सेहत विभाग को रोजाना 4 हजार लोगों का कोरोना टेस्ट करने का लक्ष्य दिया गया है। इसके साथ ही कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए ऑक्सीजन प्लांट और आईसीयू बेड की संख्या बढ़ाने पर काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इसी दिन से केंद्र सरकार ने कोरोना के खिलाफ जंग को तेज किया है। इसके लिए नीति में किए गए बदलाव का असर सभी राज्यों पर पड़ना तय है। सिविल सर्जन डॉ. आदर्शपाल कौर ने इसके बारे में बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से 18 से 44 वर्ष तक की आयु वाले सभी लोगों का टीकाकरण सरकारी केंद्रों पर मुफ्त होगा। सिविल सर्जन ने बताया कि मोहाली में टीकाकरण केंद्र पर सीधे रजिस्ट्रेशन की सुविधा पहले से ही दी जा रही है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन ने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए टीकाकरण और कोरोना जांच में तेजी लाई जा रही है। रोजाना 4 हजार कोरोना टेस्ट होंगे और जांच के दायरे को और अधिक बढ़ाया जाएगा। महामारी की तीसरी लहर से निपटने के लिए ऑक्सीजन प्लांट लगाने का काम शुरू हो गया है। ढकोली में मशीनरी आ चुकी है। उन्होंने बताया कि तीन ऑक्सीजन प्लांट अगले 15 दिन में काम करने लगेंगे। मेडिकल कॉलेज में 30 बेड का आईसीयू तैयार किया जा रहा है। डॉ. आदर्शपाल कौर ने बताया कि दूसरी लहर के समय सबसे बड़ी चुनौती ऑक्सीजन को लेकर आई थी। मोहाली में बेड की कमी कभी महसूस नहीं हुई। उन्होंने बताया कि जिले में पर्याप्त संख्या में बेड उपलब्ध हैं, जिन्हें आवश्यकता पड़ने पर बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed