फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Everyone will get free treatment in punjab

हर व्यक्ति को मिलेगा मुफ्त इलाज, पंजाब जल्द बनेगा ऐसा करने वाला देश पहला राज्य: सिद्धू

Sun, 28 Jul 2019 01:25 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 28 Jul 2019 01:25 PM IST
विज्ञापन
Everyone will get free treatment in punjab
पंजाब राज्य फार्मेसी अफसर एसोसिएशन की राज्य स्तरीय कन्वेंशन के दौरान संबोधित करते मंत्री बलबीर

पंजाब सरकार जल्द ही राज्य के हर बाशिंदे को फ्री इलाज की सुविधा देने जा रही है। पंजाब यह सुविधा देने वाला देश का पहला राज्य होगा। यह बात सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने शनिवार को पंजाब स्टेट फार्मेसी अफसर एसोसिएशन की कन्वेंशन के दौरान कही। कन्वेंशन में डायरेक्टर सेहत एवं परिवार कल्याण डॉ जसपाल कौर व फिरोजपुर शहरी के विधायक परमिंदर सिंह पिंकी भी शामिल हुए।

विज्ञापन


सेहत मंत्री सिद्धू ने पंजाब को नशा मुक्त बनाने में फार्मेसी अफसरों की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि फार्मेसी अफसर नशा मुक्ति के लिए सरकार के प्रयासों को ताकत दें। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार जल्द ही फैसला लेने जा रही है, जिसके तहत राज्य के हर व्यक्ति का पूरा इलाज फ्री होगा।
विज्ञापन


इससे पहले विधायक परमिंदर सिंह पिंकी ने फार्मासिस्टों को फार्मेसी अफसर का पद देने के लिए सेहत मंत्री की सराहना की। डॉ जसपाल कौर ने कन्वेंशन को संबोधित करते हुए फार्मेसी अफसरों से नशा मुक्ति के लिए बेहतर नतीजों की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसोसिएशन ने सभी मेहमानों को सम्मानित किया। एसोसिएशन ने अपनी लंबित मांगों को लेकर एक ज्ञापन सेहत मंत्री को दिया। इस पर मंत्री ने मांगों को जल्द पूरा करने का भरोसा दिया। इस मौके पर एसोसिएशन की स्टेट कमेटी के मेंबर राज कुमार अमृतसर, कुलभूषण सिंगला, मेजर सिंह, सुखविंदर सिंह, सुनील दत्त, शीशन कुमार, जगदीप सिंह, राज कुमार पटियाला, बलराज सिंह भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed