फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Four people were burnt due to gas cylinder explosion, household items were burnt

Mohali News: गैस सिलिंडर फटने से चार लोग झुलसे, घर का सामान जला

Fri, 07 Mar 2025 01:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Four people were burnt due to gas cylinder explosion, household items were burnt
डेराबस्सी। गांव कुडावाला में गैस सिलिंडर फटने से एक घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। इस आग में एक ही परिवार के चार लोग बुरी तरह झुलस गए। सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंचीं और आग पर काबू पाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


गौरव ने बताया कि वह बिहार का रहने वाला है और गांव कुडावाला में किराए के मकान में रहता है। सैदपुरा में एक फैक्टरी में काम करता है। जब वह फैक्टरी में था तो फोन आया कि उसके घर में आग लग गई है और परिवार बुरी तरह झुलस गया है। जब घर में आग लगी तो उसके पिता अर्जुन कुमार (50), माता राजो देवी (40) और उसकी दो छोटी बहनें जिनकी उम्र 15 और 9 साल है, घर में मौजूद थीं। इस आग में यह चारों बुरी तरह से झुलस गए और इनको डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में लाया गया है। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद इनको जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ भेज दिया। गौरव ने बताया कि लोगों ने आग बुझाने में काफी मदद की और दमकल विभाग की गाड़ी पहुंची तो आग पर काबू पाया गया। सूचना के बाद पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed