फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Four people got corona in Mohali district

जिले में चार लोगों को हुआ कोरोना

Thu, 16 Dec 2021 02:07 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
Four people got corona in Mohali district
मोहाली। जिले में बुधवार को चार लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए। जबकि 8 लोग ठीक हो गए हैं। डीसी ईशा कालिया ने पुष्टि करते हुए बताया कि बुधवार को आए मामलों के बाद सक्रिय मरीजों की संख्या अब 58 हो गई है। डीसी ने बताया कि कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन पहले की तरह करते रहना है और बाजारों में घूमते समय मास्क जरूर पहनें और सामाजिक दूरी के नियम का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन

इसके अलावा दूसरे राज्यों से आने वाले लोग बुखार की चपेट में आ जाएं तो कोरोना का टेस्ट देरी किए बिना जरूर करवाएं। जिले में अभी तक 69,039 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं और इनमें से 67,908 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि 1072 लोग संक्रमण की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं। बुधवार को आए मामलों में मोहाली से 2, डेराबस्सी और ढकोली से 1-1 मरीज शामिल है। इनका डाक्टरों की देखरेख में इलाज शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed