फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Four Panchs of Bharatpur suspended

विकास कार्यों में सहयोग नहीं देने पर भरतपुर के चार पंच निलंबित

Thu, 01 Apr 2021 02:07 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
Four Panchs of Bharatpur suspended
मोहाली। पंचायत विभाग ने गांव भरतपुर ब्लॉक खरड़ के चार पंचों को विकास कार्यों में सहयोग नहीं देने और सरकारी कामों में बाधा डालने के आरोप में निलंबित कर दिया है। यह फैसला निदेशक कम सचिव ग्रामीण एवं पंचायत पंजाब मनप्रीत सिंह ने लिया है। उनके आदेश पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की गई है। जानकारी के मुताबिक ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के निदेशक ने आदेश में कहा है कि उक्त फैसला जिला विकास एवं पंचायत अधिकारियों की ओर से भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है। इसके मुताबिक चारों पंचों में फतेह सिंह, हरनेक सिंह, बलबीर कौर और कुलदीप कौर पंच ग्राम पंचायत भरतपुर ब्लॉक खरड़ को निलंबित किया गया है। उक्त सभी पंचों को एजेंडा जारी किया गया था, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने बैठक में हिस्सा नहीं लिया था। इस वजह से गांव पंचायत के विकास के काम रुके हुए थे। बता दें कि यह पहला मामला है, जब इस तरह पंचों को निलंबित किया गया है। इससे पहले मोहाली हलके कुछ पंचों को सस्पेंड किया गया था। साथ ही उन्होंने विभाग के सामने पेश होकर अपना पक्ष रखा था और इसके बाद उन्हें बहाल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed