फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Four foreign students living in the country despite expired passports arrested

Mohali News: पासपोर्ट खत्म होने के बावजूद देश में रह रहे चार विदेशी छात्र काबू

Mon, 27 Nov 2023 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
Four foreign students living in the country despite expired passports arrested
खरड़। सिटी खरड़ पुलिस ने चार विदेशी विद्यार्थियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि यह विदेशी विद्यार्थी वीजा पर भारत आए थे लेकिन अब उनके पासपोर्ट एक्सपायर हो चुके हैं। पुलिस ने दबिश देकर चारों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान ननामदी निवासी नाइजीरिया, टैरी एम दाहन निवासी लिबेरिया, हैनरीक्यू टॉमस फ्रनैडे निवासी मोजांबिक्यू, चार्लिस जोनस निवासी मोजांबिक्यू के रूप में हुई है। अदालत ने सभी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। उनसे पूछताछ की जा रही है। इंस्पेक्टर सुमित मोर ने कहा कि पुलिस खरड़ बस स्टैंड पर तैनात थी। उन्हें सूचना मिली कि कुछ विद्यार्थी पढ़ाई के लिए भारत स्टूडेंट वीजा पर आए थे और अब उनके पासपोर्ट एक्सपायर हो चुके हैं लेकिन वह फिर भी अपना पासपोर्ट रिन्यू करवाए बिना भारत में रह रहे हैं। चारों ने जीबीपी सोसाइटी खरड़ में किराये पर घर लिया था। पुलिस ने चारों को वहीं से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed