फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Four cases of one gang rape and three separate rape cases have been registered in the district

Mohali News: जिले में एक सामूहिक और तीन अलग-अलग दुष्कर्म के 4 केस दर्ज

Thu, 01 May 2025 01:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Four cases of one gang rape and three separate rape cases have been registered in the district
मोहाली। जिले में दुष्कर्म के अलग-अलग चार मामले सामने आए हैं। इनमें एक सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

इनमें तीन मामले ऐसे हैं जिनमें युवतियों से युवकों पर शादी करने का वादा कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। जबकि एक मामला ऐसा है जिसमें धमकाने के बाद युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है।
चारों मामलों में पुलिस ने दुष्कर्म की अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज किया है और इनमें एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है बाकी के तीन पकड़ से बाहर हैं। दो मामले नयागांव थाने, एक मोहाली फेज-1 और चौथा मामला थाना सिटी खरड़ में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

नयागांव में 27 अप्रैल को 21 साल की युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया गया है, जिसमें आरोपी अज्ञात हैं। पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि दो अज्ञात युवकों ने उससे सोशल मीडिया पर दोस्ती की और संपर्क में आने के बाद वह उसे धमकाने लगे। उसे डराया कि वह उसका नुकसान कर देंगे। इसके बाद उन्होंने युवती को बताई गई जगह पर बुलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। युवती ने अपने पिता को बताया तो उसका सरकारी अस्पताल में मेडिकल करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद अज्ञात युवकों के खिलाफ बीएनएस की 351(2), 70(1) व सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। दोनों अज्ञात युवकों की तलाश जारी है।
नयागांव के ही एक अन्य मामले में 22 साल की युवती के साथ शादी का वादा कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। युवती के बयान पर पुलिस ने चंडीगढ़ सेक्टर-28बी निवासी हिमांशु के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी हिमांशु को नयागांव थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसको खरड़ की अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि हिमांशु से उसकी पुरानी दोस्ती थी। वह 12 जनवरी 2025 से उसके संपर्क में था और उसने उसे शादी करने का वादा किया था। उसने धोखे से उसे नयागांव के एक होटल में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में शादी करने से मना
कर दिया।
तीसरा दुष्कर्म का मामला सिटी खरड़ थाना पुलिस ने बटाला के गांव बीबीवाला निवासी दविंदर सिंह के खिलाफ दर्ज किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 69 के तहत कार्रवाई की है। पुलिस को खरड़ निवासी 32 साल की युवती ने एक युवक के खिलाफ शादी का वादा कर दुष्कर्म करने की शिकायत दी थी।
आरोपी लंबे समय से युवती को धोखा दे रहा था और शादी की बात कहने पर उसने युवती से सभी संपर्क तोड़ दिए थे। आरोपी पकड़ से बाहर है और पुलिस ने कहा कि जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

वहीं, चौथे मामले में फेज-1 थाना पुलिस ने 25 साल की युवती के बयान पर नाभा पटियाला के रहने वाले युवक प्रभजोत सिंह के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। प्रभजोत पांच साल से युवती के संपर्क में था। उसने कई बार युवती को शादी का वादा कर दुष्कर्म किया और बाद में शादी से मना कर दिया। आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है और पुलिस उसकी तलाश
कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed