फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Four attackers including sharp shooter Anil were involved in Mindukheda murder case

मिंडूखेड़ा हत्याकांड में शामिल थे शॉर्प शूटर अनिल समेत चार हमलावर

Tue, 09 Nov 2021 01:51 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Four attackers including sharp shooter Anil were involved in Mindukheda murder case
मोहाली। शहर में 7 अगस्त को दिनदिहाड़े अकाली नेता विक्रमजीत सिंह मिंडूखेड़ा की गोलियों मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इस मामले में रिमांड पर चल रहे गैंगस्टर अमित डागर और गैंगस्टर कौशल चौधरी को रिमांड पर लाकर आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की गई। इस पूछताछ में सामने आया है कि आर्मीनिया में बैठे गैंगस्टर लक्की पटियाल के कहने पर अनिल उर्फ लठ और भोला समेत चार लोगों ने वारदात को अंजाम दिया था। इसमें शॉर्प शूटर अनिल बताया जा रहा है। पुलिस की कोशिश है कि आरोपी आत्मसमर्पण करे या फिर पुलिस उसे गिरफ्तार करे। इसके लिए पुलिस रणनीति बना रही है। हालांकि पुलिस वाले इस बारे में बोलने से बच रहे हैं। वहीं, आरोपी अमित डागर को दोबारा अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पुलिस इसी उम्मीद से अमित डागर को दिल्ली से लाई थी कि इस केस से पर्दा उठ पाए। आरोपी से पूछताछ में कई बातें साफ हो रही हैं। हालांकि अधिकारी इस मामले में बोलने से बच रहे हैं। वहीं, इस मामले समेत कई अन्य मामलों के आरोपी गौरव पटियाल उर्फ लक्की को पहले ही पुलिस आर्मीनिया से भारत लाने की तैयारी कर रही है। लेकिन अभी इस मामले में पुलिस को सफलता हाथ नहीं लग पाई है।
विज्ञापन

बता दें कि 7 अगस्त, 2021 को सेक्टर-71 में अकाली नेता विक्रमजीत सिंह विक्की उर्फ मिंडूखेड़ा की दो शूटरों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। उस पर 18 राउंड फायरिंग की गई थी। पुलिस डेढ़ महीने से इस हत्याकांड के आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई, फिर भी पुलिस जेल से गैंगस्टर कौशल चौधरी को हरियाणा के गुरुग्राम से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। 23 सितंबर को पुलिस ने केस सुलझा लिया था और इस वारदात में करनाल जेल में बैठकर गैंगस्टर कौशल चौधरी ने ही अपने भगौड़े चल रहे साथियों से विक्की मिंडूखेड़ा की हत्या करवाई थी, और उसने बताया था कि आर्मीनिया में रह रहे गैंगस्टर गौरव पटियाल के इशारे पर यह हत्या की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed