{"_id":"6a272e7ce86c88e139037f4c","slug":"foundation-stone-laid-for-the-new-building-of-gurdwara-sahib-in-pandwala-village-mohali-news-c-71-1-mli1017-143392-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: पंडवाला गांव में गुरुद्वारा साहिब की नई इमारत का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: पंडवाला गांव में गुरुद्वारा साहिब की नई इमारत का शिलान्यास
विज्ञापन
डेराबस्सी। गांव पंडवाला में गुरुद्वारा साहिब की नई इमारत के निर्माण कार्य का शुभारंभ आज पूर्ण श्रद्धा, आस्था और पंथक रीति-रिवाजों के अनुसार किया गया। इस पावन अवसर पर सिख जगत की प्रमुख धार्मिक एवं सामाजिक हस्तियों सहित बड़ी संख्या में संगत ने उपस्थित होकर अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
समारोह के दौरान सर्वजन कल्याण तथा गुरुद्वारा साहिब की नई इमारत के निर्माण कार्य के सफल एवं निर्विघ्न रूप से पूर्ण होने की कामना करते हुए गुरबाणी का पाठ किया गया। इसके बाद अरदास की गई और जयकारों की गूंज के बीच गुरुद्वारा साहिब की नई इमारत का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य जत्थेदार निरमैल सिंह जौला, बाबा तेजिंदर सिंह भुड्डा साहिब, बाबा गुरनाम सिंह कार सेवा वाले, गुरुद्वारा अंब साहिब मोहाली, तथा हरजिंदर सिंह, प्रधान गुरुद्वारा सिंह शहीदां साहिब सोहाना ने विशेष रूप से भाग लिया।
उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि गुरु घरों का निर्माण संगत के सहयोग, समर्पण और गुरु साहिब की कृपा से ही संभव होता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि गुरुद्वारा साहिब की नई इमारत क्षेत्र में सिख धर्म के प्रचार-प्रसार और धार्मिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगी तथा आने वाली पीढ़ियों को गुरमत से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगी। गांववासियों में गुरुद्वारा साहिब की नई इमारत के निर्माण कार्य की शुरुआत को लेकर विशेष उत्साह और खुशी देखने को मिली। इस अवसर पर गांव की प्रबंधक कमेटी के सदस्य, गणमान्य व्यक्ति तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।