फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Forty thousand looted by showing pistol on the pretext of buying medicine

दवाई खरीदने के बहाने पिस्टल दिखाकर चालीस हजार लूटे

Thu, 02 Jun 2022 02:18 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Forty thousand looted by showing pistol on the pretext of buying medicine
मोहाली। सोहाना में एक मेडिकल स्टोर पर दवा खरीदने के बहाने आए चार व्यक्ति पिस्टल के बल पर 40 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। पीड़ित गुरजीत सिंह की शिकायत पर सोहाना पुलिस ने चार अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट व आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का दावा है कि जल्दी ही आरोपी काबू कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उसका भाई अतिंदरपाल सिंह सोहाना में एक मेडिकल स्टोर चलाते हैं। 25 मई को उनके भाई को कोई जरूरी काम था। ऐसे में रात दस बजे दुकान से चले गए। इसके बाद दुकान में रखा लड़का गुरप्रीत सिंह भी चला गया। करीब 11 बजे जब दुकान का शटर बंद कर घर जाने लगे तो दुकान के सामने आकर एक आई-20 कार आकर रुकी। इसमें तीन व्यक्ति उतरकर उनकी तरफ आए। उनमें से एक व्यक्ति ने उससे खांसी की दवा मांगी। जब उन्होंने दुकान से दवाई निकालकर दी तो उसी व्यक्ति ने पिस्टल निकालकर उस पर तान दी। इस दौरान दो अन्य व्यक्तियों के पास किरचे थी। इस दौरान आरोपियों ने उसे धमकाकर पीछे किया। साथ ही दुकान के गले से 40 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद उसे जान से मारने की धमकियां देकर आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि उनकी तरफ से मामले की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed