{"_id":"6570866b10388de538059ffd","slug":"fortuner-drags-bike-rider-for-100-meters-on-slip-road-death-mohali-news-c-71-1-mli1001-8826-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: स्लिप रोड पर फॉर्च्यूनर ने बाइक सवार को 100 मीटर तक घसीटा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: स्लिप रोड पर फॉर्च्यूनर ने बाइक सवार को 100 मीटर तक घसीटा, मौत
Wed, 06 Dec 2023 08:04 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Wed, 06 Dec 2023 08:04 PM IST
विज्ञापन
रिहायशी प्रोजेक्ट में गाड़ी चलता था मृतक, आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। पटियाला-जीरकपुर हाईवे के स्लिप रोड पर फॉर्च्यूनर ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक बोनट और टायर के बीच फंस गई। कार चालक गाड़ी रोकने के बजाय उसे 100 मीटर तक घसीटता ले गया। इसके चलते उसकी मौत हो गई। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। लोगों ने बताया की फॉर्च्यूनर कार चालक शराब के नशे में था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू कर दी है।
जानकारी देते हुए मृतक नरेंद्र कुमार निवासी रामगढ़ भुड्डा के भांजे आकाश कुमार ने बताया कि उनके मामा नाभा रोड पर स्थित एक रिहायशी सोसाइटी में बतौर ड्राइवर काम करते थे और मंगलवार की रात करीब दस बजे छुट्टी कर वापस आ रहे थे। हैरानी की बात यह कि उनके मामा स्लिप रोड से अपने घर रामगढ़ भुड्डा आ रहे थे। अगर हाईवे पर होते तो ऐसी घटना समझ आती है, लेकिन स्लिप रोड पर ऐसा हादसा हैरान करने वाला है। जैसे ही मामा हाईवे पर पड़ते पेट्रोल पंप को क्रॉस कर स्लिप रोड पर करीब 200 मीटर आगे आए तो पीछे से आ रही चंडीगढ़ नंबर की तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने टक्कर मार दी, जिस कारण उनका मोटरसाइकिल कार के बोनट व टायर के नीचे फंस गया। इस दौरान कार चालक गाड़ी रोकने के बजाय मोटरसाइकल को करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो 100 मीटर आगे जाकर चालक ने कार रोकी और फरार हो गया। इसके बाद उन्होंने लोगों की मदद से मामा को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया। वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत बता दिया। जांच अधिकारी सतिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।