फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Fortuner car parked outside the house in Sector-70 stolen

Mohali News: सेक्टर-70 में घर के बाहर खड़ी फॉर्च्यूनर कार चोरी

Sat, 23 Nov 2024 03:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Fortuner car parked outside the house in Sector-70 stolen
मोहाली। सेक्टर-70 में एक व्यक्ति की फॉर्च्यूनर कार चोरी हो गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता जसप्रीत सिंह ने बताया कि वह वर्तमान में सेक्टर-70 में किराए पर रह रहा है। वह मूल रूप से गांव रत्नगढ़, जिला फतेहाबाद (हरियाणा) का रहने वाला है। जसप्रीत ने बताया कि वह सोमवार को हिमाचल प्रदेश घूमने के बाद रात को घर लौटा था। उसने अपनी कार रात करीब सवा दस बजे घर के सामने फुटपाथ पर खड़ी की थी। सुबह लगभग पौने सात बजे उठने पर उसने देखा तो कार वहां नहीं थी। जब उन्होंने घर के सीसीटीवी फुटेज को चेक किया तो पता चला कि सुबह करीब पौने चार बजे तीन से चार अज्ञात व्यक्ति उसकी कार चुराकर ले गए। इसके बाद पीड़ित ने इस मामले की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed